विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ वालों का इंतजार खत्म: गोमती रिवर फ्रंट खोलने को लेकर आया बड़ा अपडेट, LDA ने तैयार किया प्लान

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:32 AM (IST)

लखनऊ का गोमती रिवर फ्रंट 25 अक्टूबर रविवार से आम जनता के लिए फिर से खुल जाएगा। बाढ़ के कारण ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. गोमती रिवर फ्रंट 25 अक्टूबर रविवार से आम जनता के लिए खुलेगा।

  2. बाढ़ के कारण 2 अक्टूबर से सुरक्षा हेतु बंद था यह स्थल।

  3. एलडीए ने साफ-सफाई कर खोलने की सभी तैयारियां पूरी कीं।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। शहर में गोमती रिवर फ्रंट पर घूमने जाने के इच्छुक लोगों की मुराद जल्द पूरी होगी। रविवार 25 अक्टूबर से आम लोगों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इसे फिर से खोलने की तैयारियां पूरी कर लिया है।

गोमती नदी में बाढ़ से फैजुल्लागंज सहित विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया था। गोमती रिवर फ्रंट पिछले दो अक्टूबर से बंद था। यह कदम लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया गया था। इससे रिवर फ्रंट पर सुबह-शाम टहलने और समय बिताने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि रविवार से रिवर फ्रंट आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद लोग यहां घूमने, टहलने और गोमती नदी के किनारे प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- KGMU में यूपी की पहली फॉरेंसिक लैब तैयार, अब DNA टेस्ट और आपदा में मारे गए लोगों की आसानी से हो सकेगी पहचान

उपाध्यक्ष ने बताया, तीन दिन पहले रिवर फ्रंट की साफ-सफाई करने का आदेश दिया था, अब स्थिति सामान्य होने के बाद एलडीए ने इसे फिर से खोलने का निर्णय लिया है। रविवार से लोगों को यहां आने-जाने की अनुमति मिल जाएगी। रिवर फ्रंट खुलने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों के साथ ही शहर के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।