विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर से मुंबई के बीच 18 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, लखनऊ समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

Published: Sat, 26 Sep 2026 07:49 AM (IST)

रेलवे ने मुंबई और हडपसर के लिए गोरखपुर और लखनऊ से 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गोरखपुर-लखनऊ से मुंबई के लिए 18 अक्टूबर से विशेष ट्रेन।

  2. हडपसर के लिए भी 17 अक्टूबर से दैनिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

  3. त्योहारों के दौरान यात्रियों को मिलेगी यात्रा की सुविधा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे गोरखपुर से लखनऊ होकर मुंबई के लिए 18 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन प्रतिदिन 18 नवंबर तक चलेगी। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के संचालन का आदेश जारी किया है।

ट्रेन 01079 स्पेशल मुंबई से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई व कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ तीसरे दिन सुबह 04:05 बजे होते हुए 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर से 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी। लखनऊ से शाम 7:45 बजे होते हुए यह ट्रेन मुंबई अगले दिन रात 12:40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी की कुल 22 बोगियां होंगी।

हडपसर के लिए भी ट्रेन

रेलवे हडपसर के लिए भी गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 01415 स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हडपसर से प्रतिदिन सुबह 7:05 बजे प्रस्थान करेगी।

यह दौंड़ कार्ट लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, अंकाई, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ अगले दिन सुबह 9:55 बजे होते हुए शाम चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ऐसे ही ट्रेन 01416 स्पेशल गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। लखनऊ से रात 10: 25 बजे होते हुए हडपसर अगले दिन रात 1:15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी की कुल 18 बोगियां होंगी।

यह भी पढ़ें- IRCTC लाया धांसू ऑफर: लखनऊ से सिर्फ 5 दिनों में करें महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।