Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Today: संगमनगरी में पारा 44 पार, गोरखपुर में बारिश के आसार, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

    Updated: Mon, 06 May 2024 07:27 AM (IST)

    UP Weather Today Update मई के महीने में जून जैसी गर्मी महसूस हुई हो रही है। गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। दिन शुरू होते ही पारा चढ़ने लगता है ...और पढ़ें

    कानपुर में 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा।
    कानपुर में 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा।

     डिजिटल डेस्‍क, जागरण लखनऊ। UP Weather Today मई का महीना शुरू होते आंधी और लू से लोगों की हालत खराब हो रही है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम विभाग बारिश की उम्‍मीद कर रहा है। ऐसे में लोगों को मौसम से नरमी की उम्‍मीद है लेकिन अप्रैल महीने में इतनी गर्मी पड़ी है कि लोग मई जून की गर्मी सोचकर परेशान हो रहे हैं। इस मौसम में गर्मी ने अपने तेवर दिखाकर लोगों की हालत खराब कर दी है। चढ़ते पारे के सहारे गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मौसम....

    आगरा: गर्मी में ताजमहल में बीमार हुए

    आगरा के ताजमहल में रविवार को "रवि'''' के वार से पर्यटक पस्त नजर आए। कई पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। किसी को चक्कर आने लगे तो किसी को उलटी हुईं। स्वजन की सहायता से गार्ड और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ताज पूर्वी गेट स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया। यहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। राजस्थान के अलवर के विनय कुमार सिंह परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे। उनकी पत्नी की तबीयत मुख्य मकबरे को देखने के बाद लौटते समय बिगड़ गई।

    लेबर गेट के पास उन्हें चक्कर आने लगे। सुरक्षा एजेंसी एसआइएस के गार्ड की सहायता से पर्यटक को व्हीलचेयर पर बैठाकर पूर्वी गेट स्थित डिस्पेंसरी लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    केरल से आईं नसरीन फातिमा को भी धूप की वजह से चक्कर आने पर डिस्पेंसरी लाया गया। तमिलनाडु से आईं एन. श्रीविद्या और हरियाणा के बटेड़ी से आए वकील चंद की भी तबीयत बिगड़ी। आगरा में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान यथावत रहेंगे।

    इसे भी पढ़ें- पांच दिनों में मुर्गों के बढ़े भाव, महंगाई की मार से सब्जी से लेकर दाल तक का स्‍वाद हुआ कड़वा

    बरेली में बदलते मौसम का कहर, स्वास्थ्य केंद्रों पर उल्टी-दस्त, बुखार मरीजों की भरमार

    बरेली जिले में लगातार बदलता मौसम आमजन के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। शहर से गांव तक के स्वास्थ्य केंद्रों पर उल्टी, दस्त, जुकाम, बुखार व डायरिया के शिकार लोग इलाज को पहुंच रहे हैं।

    चिकित्सक भी बदलते मौसम में सावधानी रखने का सुझाव दे रहे हैं। रविवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेलों में 3,500 से अधिक मरीज पहुंचे। जिले में हर दिन अधिकत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। बरेली में सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी पहले बाबा कालभैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ का करेंगे दर्शन फ‍िर करेंगे नामांकन, सामने आई यह डेट!

    मास्क लगाइये, नहीं तो सांस लेने में होगी परेशानी

    मुरादाबाद में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मई में जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। रविवार को रवि की तपिश से चेहरे लाल हो गए हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। रात में घर में बिना एसी के पंखे की हवा गर्म लगने लगी है। तापमान 40 डिग्री पर पहुंचने पर लू असर दिखाने लगती है। रविवार को गर्म हवा चली। महिला हो या पुरुष अधिकतर लोग चेहरे को झुलसने से बचाने को कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं। वहीं पुरुष भी दस्ताने पहते दिख रहे हैं।

    गोरखपुर में सोमवार को बादल छाएंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की वर्षा भी हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में हल्के बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 24 प्रतिशत रहेगी।

    42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, सीजन सबसे गरम दिन रहा

    कानपुर में मई की शुरुआत के साथ ही लू और सूर्यदेव की तपिश शहरवासियों को झुलसाने लगी है। रविवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के साथ सीजन का सबसे गरम दिन दर्ज किया गया। दिन में आसमान से आग बरसने पर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से ही लोग सिर ढककर बाहर निकले।

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले दो दिन में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी इससे तापमान में परिवर्तन बना रहेगा। सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन उत्तर पश्चिम दिशा से 4.6 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली।

    उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों में दिन और रात के तापमान में परिवर्तन होने से गर्मी बढ़ेगी। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा वातावरण में उमस का अहसास कराएगी। वेट बल्ब तापमान की वजह से लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी। उन्होंने शहरवासियों को सुझाव देते हुए कहा कि गर्मी से बचाव के लिए सिर ढककर निकले और पर्याप्त पानी पीते रहें।

    पारा पहुंचा 44 के पार, सूबे में सबसे गर्म रहा प्रयागराज

    संगमनगरी में गर्मी अपने प्रचंड रूप में है। गर्म हवाओं ने पारे में और आग लगा दी है। रविवार को करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। प्रयागराज सूबे में सबसे गर्म रहा, वहीं आगरा 44 डिग्री तापमान के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

    हालांकि राहत की बात यह है कि दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है पर इसका तापमान पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी के अनुसार तापमान में बढ़ोत्तरी का दौर सोमवार को भी जारी रहेगा और तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है।