विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather News: यूपी में आज झांसी-प्रयागराज सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में एडवाइजरी जारी

Published: Tue, 10 Sep 2024 06:57 AM (IST)

UP Weather News मानसून की रफ्तार एक बार फिर स्पीड पकड़ सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कुछ यही कह ...और पढ़ें

UP Weather News: भारी बारिश का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।
UP Weather News: भारी बारिश का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।

HighLights

  1. भारी वर्षा की संभावना, प्रशासन का अलर्ट
  2. मेघ गर्जन, वज्रपात का मौसम विभाग ने जताया आसार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather News: मानसून एक बार फिर रंग दिखाएगा। आज मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदासनगर, रायबरेली, अमेठी, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बरसात हो सकती है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 11 से 12 सितंबर तक भारी बरसात की संभावना जताई गई है।

आगरा में अलर्ट

मौसम विभाग ने 10 सितंबर को मेघ गर्जन व वज्रपात और 11 व 12 सितंबर को भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में सक्रिय हुए अवदाब को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट और एडवाइजरी जारी की है।

उमस ने किया बेहाल

सोमवार को सुबह बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकल आई। दोपहर में कभी सूरज बादलों की ओट में छिपा तो कभी धूप निकली। इससे दिनभर उमस अधिक रहने से शहरवासियों का पसीना बहता रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में रविवार की अपेक्षा वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तापमान और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

  • तेज हवा, वर्षा व बिजली चमकने पर पेड़ के नीचे या कच्चे मकानों में शरण लेने से बचें। 
  • तेज हवा व वर्षा होने पर पेड़ों के नीचे व कच्ची दीवारों के पास खड़े न हों। 
  • बिजली के खम्बों के नीचे या पास में दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़ा न करें।
  • बड़े होर्डिंग्स लगे स्थानों से दूर रहें तथा विद्युत खम्बों, तारों व ट्रांसफार्मर से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
  • बैटरी से संचालित मोबाइल, इन्वर्टर इत्यादि उपकरणों को फुल चार्ज रखें।
  • पशुओं को वर्षा से बचाने को सुरक्षित स्थान पर बांधें तथा आपात स्थिति में टॉर्च, रेन कोट इत्यादि का प्रयोग करें।

वज्रपात की घटनाओं में पूर्व में जनहानि हुई हैं। वज्रपात से बचाव के उपायों का पालन करें। वज्रपात की पूर्व चेतावनी का अलर्ट देने वाली एप्लीकेशन दामिनी को मोबाइल में डाउनलोड करें। यह 20 किमी के क्षेत्र में संभावित वज्रपात का नोटिफिकेशन चार घंटे पहले देता है। - शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व

कानपुर का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। वर्षा या गरज के साथ बाैछार पड़ सकती हैं। अधिकतम व न्यृूनतम तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

बरेली का मौसम

बरेली में मौसम साफ होने का अनुमान है। बरेली में दस सितंबर को 35 डिग्री अधिकतम अैर 25 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है।

मैनपुरी काा मौसम

मैनपुरी में आज मौसम का पूर्वानुमान है कि बादल छाए रहेंगे। आकाशीय गर्जना के साथ वर्षा की संभावना है।

ये भी पढ़ें: UP News: जब बागपत DM टेबल पर आई पानी की बोतल का नाम देकर चाैंक गए, आनन-फानन में प्लांट सील

ये भी पढ़ें: राधाष्टमी पर पांच घंटे अधिक समय तक दर्शन देंगी राधारानी; चालू रहेगी रोप-वे की सुविधा, 11 सितम्बर का है जन्मोत्सव

बनारस का मौसम

वाराणसी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं तेज वर्षा तो कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। तापमान में गिरावट आ सकती है। पूर्वानुमान न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।