Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: यूपी में फ‍िर बदलेगा मौसम, एक‍ फरवरी से होगी झमाझम बार‍िश, यहां जानें आज का हाल

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 07:13 AM (IST)

    आज हल्के कोहरे को असर देखने को म‍िलेगा। वहीं द‍िन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उधर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा ह ...और पढ़ें

    UP में एक‍ फरवरी से होगी झमाझम बार‍िश।
    UP में एक‍ फरवरी से होगी झमाझम बार‍िश।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरे का असर जारी है। वहीं, कुछ जिलों में मौसम शुष्क है। बताया जा रहा है क‍ि 31 जनवरी तक कोहरे का असर देखने को म‍िलेगा। हालांकि एक फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

    मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, आज हल्के कोहरे को असर देखने को म‍िलेगा। वहीं द‍िन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।आपको बता दें क‍ि लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में कुछ समय बादल छाए रहे, जिससे हल्की ठंडक का एहसास हुआ।

    आज रहेगा कोहरा

    मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सुबह और शाम कोहरे का असर रहेगा, जबकि तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उधर, प्रदेश के तराई क्षेत्रों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।

    इन ज‍िलों में कोहरे का अलर्ट

    IMD के मुताब‍िक, 30 और 31 जनवरी को गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। एक फरवरी से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ होने की उम्मीद है।

    एक फरवरी से होगी बार‍िश

    हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद जैसे जिलों में एक फरवरी से चार फरवरी के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया क‍ि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 4 फरवरी तक बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है।

    खबरें और भी

    मौसम में दि‍खेगा बदलाव

    नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसका साफ असर यूपी में भी देखने को म‍िलेगा। शुक्रवार की बात करें तो प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि एक फरवरी से मौसम पूरी तरह से बदल सकता है।

    बार‍िश के आसार

    मौसम व‍िभाग ने शनिवार को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार जताएं हैं। जबक‍ि पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। इसके साथ ही दो, तीन और 4 फरवरी को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    सबसे ठंडा रहा ये शहर

    IMD की रि‍पोर्ट के मुताब‍िक, लखनऊ में बुधवार को 9 ड‍िग्री न्यूनतम तो 25 ड‍िग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जबकि अयोध्या में सबसे कम 6.5 ड‍िग्री तापमान रहा।

    यह भी पढ़ें: UP Weather Update: एक और पश्चिमी विक्षाेभ से यूपी में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

    यह भी पढ़ें: UP Weather Update: मौसम विभाग की यूपी के कई जिलों में अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी; जल्द होगी बारिश!