Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: लखनऊ समेत यूपी के दो दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश के साथ तबाही का भी प्रकोप, अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Vrinda Srivastava
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 12:44 PM (IST)

    UP Weather रविवार शाम होते-होते बादलों ने पहरा डाला और रिमझिम बरसात होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ उत्तर प्रदेश के कई हिस् ...और पढ़ें

    लखनऊ समेत यूपी के दो दर्जन से अधिक जिलों में झमाझम बारिश।
    लखनऊ समेत यूपी के दो दर्जन से अधिक जिलों में झमाझम बारिश।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी पूरा बारिश की चपेट में है। लखनऊ सहित कई इलाकों में कल शाम से ही रुक-रुककर हो रही बारिश का तांडव अभी तक जारी है। कई शहरों में तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरी है। अक्टूबर महीने की इस बरसात की वजह से कई शहरों में पानी भर गया है तो कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। फिल्हाल सोमवार के लिए यूपी के कई जिलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 13 अक्टूबर तक रिमझिम से झमाझम हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन वर्तमान में पूर्वोत्तर अरब सागर से पूर्वोत्तर राजस्थान और गुजरात की ओर है। उत्तर प्रदेश में पूर्वी उत्तर प्रदेश की अपेक्षा पश्चिमी जिलों में मानसून अधिक तेज है। इस वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

    आने वाले दिनों में भी पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, महोबा, झांसी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जिलों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 24 घंटे बाद से दो से तीन डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार से रात के समय में तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अक्टूबर तक 30 से अधिक जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की से मूसलधार बारिश तक दर्ज की जा सकती है।

    यूपी के करीब दो दर्जन जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के बाद प्रशासन की ओर से एहतियातन स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। लखनऊ में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को 68 फीसदी बारिश की संभावना है। वहीं आज पूरे दिन बारिश जैसी स्थिति का अनुमान जताया गया है। 

    खबरें और भी

    लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सभी बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे। शहरी और ग्रामीण इलाकों के सभी सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सोमवार को छुट्‌टी का ऐलान किया गया है। 

    लखनऊ के डीएम सूर्य पाल गंगवार ने सोमवार को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया जलभराव होने पर नगर निगम के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मदद के लिए 9151055671, 9151055672, 9151055673 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। डीएम ने सभी राजकीय चिकित्सालयों के साथ पीएचसी और सीएचसी को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।