Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: यूपी के 46 जिलों में आज घनघाेर बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट; देखें आज का मौसम

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 07:10 AM (IST)

    UP Weather News उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है जिससे कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 46 जिलों में अत्यधिक बारिश ...और पढ़ें

    UP Weather News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    UP Weather News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. मानसून सक्रिय, अगले 24 घंटों में होगी तीव्र वर्षा
    2. रविवार को कई जिलों में दिनभर होती रही बारिश
    3. प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिनभर बारिश बारिश हुई। सोमवार को भी मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। 46 जिलों में अगले 24 घंटों में अत्यधिक बारिश की संभावना है, जबकि इनके आस-पास के कई जिलों में भी वर्षा होगी। वहीं, 64 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका भी जताई गई है।

    मानसून सक्रिय, अगले 24 घंटों में होगी तीव्र वर्षा

    वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन व आसपास के इलाकों में अत्यधिक बारिश के आसार हैं।

    रविवार को कई जिलों में दिनभर होती रही बारिश

    वहीं, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

    पूरे दिन बारिश, उमस बरकरार

    सावन में रविवार को पहला ऐसा दिन रहा, जब पूरे दिन बूंदों की लड़ी नहीं टूटी। सुबह से रात तक राहत की बारिश होती रही। लखनऊ में दोपहर तक 18.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। शाम तक मलिहाबाद में सर्वाधिक 61.5 मिमी व एयरपोर्ट पर 34.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में एक जून से तीन अगस्त तक 266.7 मिलीमीटर बारिश बारिश हो चुकी है। दिनभर बारिश से उमस कम तो हुई, किंतु इसका असर बना रहा। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    प्रदेश में बारिश (मिलीमीटर में)

    • प्रभाग वास्तविक बारिश
    • पूर्वी उत्तर प्रदेश 332.4
    • पश्चिमी उत्तर प्रदेश 411.9
    • संपूर्ण प्रदेश 365.1

    तापमान में गिरावट दर्ज की गई

    रविवार को लखनऊ सहित कई जिलों में दिनभर बारिश हुई। दोपहर में भी बूंदी नहीं टूटी। इसके बाद भी उमस कम नहीं हुई। हालांकि इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान मेरठ में सर्वाधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतर जिलाें में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहा।

    ये भी पढ़ेंः Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज जमकर बरसेंगे बादल, UP-बिहार सहित इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी