यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather today: अगस्त-सितंबर में जमकर बरसेंगे बादल, सामान्य से अधिक होगी बारिश; आज 40 जिलों में अलर्ट
महीने भर से वर्षा की मनौती मांग रहे लोगों की बुधवार को इंद्रदेव ने सुन ली। अब तक अछूते रहे कई जिलों में जमकर बरसात हुई इससे उमसभरी गर्मी झेल रहे आम लो ...और पढ़ें

HighLights
- यूपी में तीन दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
- सरयू में घटाव शुरू, तटवर्ती इलाकों में दुश्वारियां बरकरार
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में बुधवार को हुई झमाझम बारिश का सिलसिला प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को भी तीन दर्जन से अधिक जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त से सितंबर तक बादल जमकर बरसेंगे।
इस दौरान सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को लखनऊ में मामूली बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले दो दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। ऐसे में गर्मी और भीषण उमस से परेशानी बढ़ेगी।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ के साथ गोरखपुर, चुर्क, प्रयागराज, गाजीपुर, फतेहगढ़, झांसी, उरई समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात हुई। प्रयागराज में सबसे अधिक 37.6 मिमी वर्षा हुई। वहीं, लखनऊ में बुधवार को 55.1 मिमी बरसात दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें-यूपी में झूम के हुई बरसात, राहत के साथ आई आफत; देखें PHOTOS
हालांकि, उमस से जरूर थोड़ी राहत मिली है। राजधानी में दिन का तापमान 34.7 डिग्री और रात का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगस्त से सितंबर तक बारिश और गर्मी दोनों असर दिखाएंगे। प्रदेश में एक जून से एक अगस्त तक 325.8 मिमी औसत बरसात हो चुकी है, जो सामान्य 365.9 से 11 प्रतिशत कम है।
खबरें और भी
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में वज्रपात के संकेत मिल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के लिए बने चबूतरे को प्रशासन ने ढहाया, कहा- नहीं ली गई थी अनुमति
पानी कम होने के बाद बढ़ी दुश्वारियां
पूर्वांचल में गंगा और सरयू आदि नदियों के जलस्तर में उफान के बाद अब विगत 24 घंटों से कई जिलों में मामूली घटाव का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, नदी अपने पीछे कीचड़ और दुश्वारियां छोड़ रही है। वाराणसी में रात से घटाव पर होने के बाद गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे 63.86 मीटर पर स्थिर हो गया।