Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इधर अपर्णा नाराज… उधर अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 46 में 56 एक ही जाति के लोग

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 10:30 PM (IST)

    अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में अपनों से इतर औरों को पदों के लिए योग्य नहीं समझा जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में ऊपर ...और पढ़ें

    उन्होंने कहा कि भाजपा में अपनों से इतर औरों को इन पदों के लिए योग्य नहीं समझा जाता है।
    उन्होंने कहा कि भाजपा में अपनों से इतर औरों को इन पदों के लिए योग्य नहीं समझा जाता है।

    HighLights

    1. अपर्णा यादव का नाम लिए बिना सपा प्रमुख ने कसा तंज
    2. कहा, प्रमुख पदों पर बैठाने के योग्य नहीं समझती भाजपा

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। महिला आयोग में उपाध्यक्ष पद की तैनाती के बाद भाजपा नेत्री और अपर्णा यादव की नाराजगी की चर्चाओं के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इशारे-इशारे में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में अपनों से इतर औरों को इन पदों के लिए योग्य नहीं समझा जाता है।

    सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा कि 46 में 56 एक ही जाति के लोगों की तैनाती का हास्यास्पद और अपुष्ट दावा करने वाले, ऊपर से लेकर नीचे तक सभी प्रमुख पदों पर 100 में से 100 अपने ही लोग बैठाए हुए हैं। क्या वो (भाजपा) अपने से इतर औरों को इन पदों के लिए योग्य नहीं समझते हैं ? या फिर सिर पर लटकी हुई दिल्ली की तलवार की वजह से किसी को विश्वास योग्य नहीं समझते हैं। अखिलेश यादव ने यह भी लिखा कि भाजपा अंदरूनी अविश्वास का शिकार है। पदस्थापना, कार्रवाई, निर्णय और आदेश का आधार न्याय होना चाहिए, जाति नहीं।

    गोरखधंधे का रास्ता बनने जा रहा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखधंधे का सबसे बड़ा रास्ता बनने जा रहा है। छह की जगह चार लेन बनने के बाद भी प्रति किमी. देश का सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे बनने का (महाभ्रष्टाचारी) रिकार्ड भी इसी के नाम है। 

    उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसा कोई मॉनिटरिंग सिस्टम भाजपा सरकार के ऊपर निगाह रखने के लिए नहीं बन सकता जो बेलगाम भाजपाइयों को नियम और कानून तोड़ने व महाभ्रष्टाचार की गलत लेन में बेतहाशा रफ्तार से अपनी गाड़ी दौड़ाने से रोक सके। व्यवस्था किसी एडवांस मैनेजमेंट सिस्टम से नहीं, सही नीयत से शासन-प्रशासन चलाने से सुधरती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP News: तीन सालों के भीतर 57 जिलों में बनेंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल, सीएम योगी ने दिए निर्देश

    यह भी पढ़ें: वाराणसी-आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर यातायात होगा सुगम, NHAI ने शुरू किया दूसरा Toll Plaza