विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरपोर्ट पर तैनात होमगार्ड ने फांसी लगाई, ड्यूटी करने पहुंचा साथी तो हुई घटना की जानकारी

Published: Fri, 03 Oct 2025 12:13 AM (IST)

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड विक्रम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

एयरपोर्ट पर तैनात होमगार्ड ने फांसी लगाई, मौत
एयरपोर्ट पर तैनात होमगार्ड ने फांसी लगाई, मौत

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सुरक्षा उपकरणों की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड विक्रम सिंह (42) ने बुधवार की देर रात फांसी लगा ली। गुरुवार की सुबह जब साथी धर्मपाल ड्यूटी करने पहुंचे तो इसकी जानकारी उन्होंने ने पुलिस को दी।

मृतक इटावा के मुल्तान के रहने वाले थे और परिवार के साथ सरोजनी नगर में रहते थे। धर्मपाल ने बताया कि सुबह उन्होंने देखा कि गेट बंद है। आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। कई बार फोन मिलाया, बात न होने पर जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

होमगार्ड कमांडेंट अमरेश सिंह ने बताया कि यहां 10 जवानों को लगाया गया है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रतिमा विसर्जन करने गया युवक गोमती में डूबा, तलाश जारी

गुरुवार को प्रतिमा विसर्जन करने गया युवक गोमती नदी में डूब गया। बाराबंकी के पडरी गांव निवासी अमन कुमार (20) मां चंद्रिका देवी मार्ग स्थित मंझीघाट मोड़ के मझऊवा घाट पर विसर्जन के लिए गया था। तीन अन्य लोगों के साथ प्रतिमा लेकर नदी के अंदर गया।

गहराई अधिक होने के कारण चारों डूबने लगे। नाविक ने डूब रहे तीन लोगों को बचा लिया। उन्हें बाहर निकालकर चंद्रिका देवी पुलिस चौकी पर सूचना दी। मौके पर पुलिस ने दो गोताखोरों को और जल पुलिस को लगाया। चौकी प्रभारी शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन लोग मिल गए थे। अमन की तलाश जारी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।