Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एमएलसी पद के लिए पर्चा भरने वाले सपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली के पास कितनी दौलत? नामांकन में हुआ खुलासा

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 11:41 PM (GMT+05:30)

    सपा के एमएलसी प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली 380.42 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके ऊपर 5.13 करोड़ रुपये की देनदारियां भी हैं। क ...और पढ़ें

    380 करोड़ से ऊपर के मालिक हैं गुड्डू जमाली।
    380 करोड़ से ऊपर के मालिक हैं गुड्डू जमाली।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के एमएलसी प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली 380.42 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके ऊपर 5.13 करोड़ रुपये की देनदारियां भी हैं। करोड़ों के मालिक गुड्डू जमाली के पास वर्ष 2003 मॉडल की बस एक क्वालिस कार है। उनके पास पिस्टल व राइफल दोनों है। 

    50 वर्षीय जमाली के पास 12.20 एकड़ की कुल 13 कृषि योग्य जमीनें हैं। इनकी कुल कीमत 10.30 करोड़ रुपये है। दिल्ली में फ्लैट व आजमगढ़ में कोठी है। उनके पास कुल 21.73 करोड़ की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 32.62 करोड़ की चल व 1.52 करोड़ की अचल संपत्ति है। जमाली के तीन बच्चों के नाम भी करीब 12.45 करोड़ की अचल संपत्तियां हैं। उन पर लखनऊ के थाना गोमतीनगर में छेड़खानी व धमकी देने का एक मुकदमा भी दर्ज है।

    बलराम यादव के पास नहीं है कोई कार

    बलराम यादव के पास करीब 2.50 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके पास न तो चौपहिया और न ही दोपहिया वाहन है। तीन बैंक खातों में उनके पास 91.03 लाख रुपये हैं। उनके पास दो तोले के सोने के जेवर हैं। 

    81 वर्षीय बलराम यादव के पास रिवाल्वर व राइफल दोनों हैं। उनके पास आजमगढ़ में अलग-अलग छह स्थानों पर 6.47 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। इसका बाजार मूल्य 1.14 करोड़ से अधिक है। आजमगढ़ में करीब दो मकान भी हैं।

    खबरें और भी

    किरण पाल कश्यप से ज्यादा उनकी पत्नी धनवान

    सपा के किरणपाल कश्यप से ज्यादा उनकी पत्नी धनवान हैं। 68 वर्षीय किरणपाल के पास मात्र 22 हजार रुपये नकदी के साथ ही कुल 2.26 लाख रुपये चल संपत्ति है। उनके पास न तो कार है और न ही कोई दोपहिया वाहन। 

    कोई भी अचल संपत्ति उनके पास नहीं है। उनकी पत्नी के पास 14.50 लाख रुपये से अधिक की चल व 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 250 ग्राम सोने व एक किलो चांदी के जेवर हैं जिनका बाजार मूल्य 11.20 लाख रुपये है।

    यह भी पढ़ें: CAA in UP: सीएए को लेकर यूपी में पुलिस का हाई अलर्ट, हिंसा से निपटने की क्या है तैयारी? डीजीपी ने दी जानकारी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-सपा के बीच रणनीति तय, दिल्ली बुलाए गए ये तीन नेता