Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महसूस कर रहे थे एक शख्स की वजह से होगा नुकसान : आजम

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2016 06:04 PM (IST)

    कैबिनेट मंत्री आजम खां ने अमर सिंह का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में अपनी बात कह दी। आज जो हो गया उसके बारे में हमको लंबे समय से महसूस हो र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (वेब डेस्क)। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां ने आज समाजवादी पार्टी सरकार के ताजा घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। आजम ने कहा कि हम लंबे समय से महसूस कर रहे थे कि एक शख्स की वजह से पार्टी को नुकसान होगा, लेकिन कह नहीं पा रहे थे।

    कैबिनेट मंत्री आजम खां ने अमर सिंह का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में अपनी बात कह दी। आजम नेे आज मंत्रिमंडल से वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ ही ओम प्रकाश सिंह तथा नारद राय व शादाब फातिमा को बाहर करने पर कहा कि मंत्रिमंडल में किसे रखना है और किसको हटाना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

    अमर सिंह के करीबियों पर गाज, चाचा शिवपाल यादव समेत चार मंत्री बर्खास्त

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जो बेहतर लगा उन्होंने अपना निर्णय ले लिया है।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सिफारिश पर राज्यपाल राम नाइक के मंत्री शिवपाल सिंह यादव को पद से बर्खास्त करने को कैबिनेट मंत्री आज़म खां ने पार्टी के लिए दुखद और नुकसानदायक बताया। अमर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति की वजह से हुआ पार्टी को नुकसान। मंत्रियो को हटाने का अधिकार मुख्यमंत्री को है।

    पढ़ें- सपा महासचिव रामगोपाल यादव का ऐलान-अखिलेश का विरोध करने वाला हारेगा

    आजम खां ने अमर सिंह का नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि हम महसूस कर रहे थे कि एक शख्स की वजह से नुकसान होगा। इस बात का अहसास दूरदर्शी लोगों को भी हो गया था। आज जो हो गया उसके बारे में हमको लंबे समय से महसूस हो रहा था कि ऐसा होगा जरूर।

    खबरें और भी

    देखें तस्वीरें : लखनऊ में आज की राजनीतिक हलचल