Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आइएएस अधिकारी संजीव दुबे का शव घर के कमरे में फांसी से लटका मिला

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 29 Dec 2016 10:37 PM (GMT+05:30)

    आइएएस अधिकारी संजीव दुबे ने आज आत्महत्या कर ली। वह होमगार्ड विभाग के प्रमुख सचिव पद पर तैनात थे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (जेएनएन) प्रमुख सचिव होमगार्ड संजीव दुबे ने आत्महत्या कर ली। 14 गौतमपल्ली स्थित आवास पर कमरे में गुरुवार शाम उनका शव फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर होमगार्ड मंत्री अवधेश प्रसाद, डीजीपी जावीद अहमद, डीआइजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह, एसएसपी मंजिल सैनी समेत तमाम पुलिस-प्रशासनिक और होमगार्ड विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गौतमपल्ली पुलिस ने फंदे से शव को उतारा। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

    आइएएस अधिकारी संजीव दुबे ने मौत को गले लगाया

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रमुख सचिव कई महीनों से बीमार चल रहे थे। अनुमान है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि आत्महत्या के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। वहीं, अधिकारियों में यह भी चर्चा है कि काफी समय से प्रमुख सचिव तनाव में चल रहे थे। घटना के समय प्रमुख सचिव की पत्नी और बेटी गुडग़ांव में थी। पुलिस अधिकारियों ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। उनकी पत्नी ममता शर्मा भारतीय वन सेवा की अधिकारी हैं और वन निगम में तैनात हैं।