विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IAS Transfer In UP: यूपी में जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिलों के DM समेत 40 अफसर बन जाएंगे विशेष सचिव

Published: Wed, 01 Jan 2025 08:00 AM (IST)

IAS Transfer In UP उत्तर प्रदेश में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। पांच जिलों के डीएम ...और पढ़ें

प्रदेश में जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
प्रदेश में जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

HighLights

  1. सात आइएएस अधिकारी आज बन जाएंगे प्रमुख सचिव
  2. पांच जिलों के डीएम सहित 40 अफसर बन जाएंगे सचिव

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। प्रदेश में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने वाला है। पांच जिलों में ऐसे डीएम हैं जो एक जनवरी से सचिव बन जाएंगे। ऐसे में अब इन्हें नई जिम्मेदारी मिलेगी। इनके स्थान पर शीघ्र ही नए जिलाधिकारी भी तैनात किए जाएंगे। 35 अन्य अफसर भी विशेष सचिव से सचिव बुधवार को बन जाएंगे। इसके अलावा सात आइएएस अफसर सचिव से प्रमुख सचिव बन जाएंगे, इन्हें भी नए विभाग दिए जाएंगे।

प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों वर्ष 2000 बैच के आइएएस अधिकारियों में सौरभ बाबू, दीपक अग्रवाल, अमित गुप्ता, मनीष चौहान, रंजन कुमार, अनुराग यादव और रणवीर प्रसाद की प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति दी है। बुधवार को सभी को पदोन्नति मिल जाएगी। इसके बाद शीघ्र ही इनकी तैनाती नए विभागों में हो जाएगी।

40 अधिकारियों को बनाया गया विशेष सचिव

वर्ष 2009 बैच के 40 अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव बनाया गया है। इनमें लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार, वाराणसी के डीएम एस राजालिंगम, गाजियाबाद के डीएम इंद्र विक्रम सिंह, मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और कानपुर के डीएम राकेश कुमार सिंह-द्वितीय का नाम शामिल हैं। इन सभी को अब नई तैनाती मिलेगी।

इनके अलावा कई अन्य जिलों के भी डीएम बदले जाएंगे। इसके लिए नियुक्ति विभाग में फाइल तैयार हो रही है। जल्द ही मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद जिलाधिकारियों की तैनाती हो जाएगी। कई मंडलायुक्त भी बदले जाएंगे। कुछ मंडलायुक्त की पदोन्नति हो चुकी है ऐसे में उन्हें भी नई जगह तैनाती दी जाएगी। कई विभागों में प्रमुख सचिव भी बदले जाएंगे।

नए वर्ष पर 81 आइपीएस अधिकारी पदोन्नत

नए वर्ष की पूर्व संध्या पर 81 आइपीएस अधिकारियों का पदोन्नति आदेश जारी कर दिया गया। विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में 21 दिसंबर को पदोन्नति प्रदान किए जाने की सहमति दी गई थी। तीन आइजी लक्ष्मी सिंह, प्रशांत कुमार (द्वितीय) व नीलाब्जा चौधरी को एडीजी के पद पर प्रोन्नति मिली है। 2007 बैच के नौ आइपीएस अधिकारियों काे डीआइजी से आइजी के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। जबकि 2011 बैच के 25 आइपीएस अधिकारी एसपी से डीआइजी बन गए हैं।

2010 बैच के आइपीएस अधिकारी धर्मवीर सिंह को भी डीआइजी के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। 2012 बैच के 13 आइपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। जबकि 2016 बैच के 28 आइपीएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान प्रदान किया गया है। डीजी सीबीसीआइडी एसएन साबत का मंगलवार को सेवाकाल पूरा हो गया।

एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा डीजी के पद पर पदोन्नत हो गए। इस वर्ष सात अन्य एडीजी को पदों की रिक्ति के अनुरूप डीजी के पद पर प्रोन्नति मिलेगी। डीआइजी अमित पाठक, जोगेन्द्र कुमार, रवि शंकर छवि, विनोद कुमार सिंह, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, राकेश प्रकाश सिंह, योगेश व गीता सिंह को आइजी बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें: भक्ताें की भीड़ से बिगड़ते रहे हालात; श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बांकेबिहारी और राधारानी के दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।