यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IAS Transfer: यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले; चंद्र विजय सिंह अयोध्या, तो बदायूं में निधि श्रीवास्तव नई डीएम
IAS Transfer List UP शासन ने अयोध्या समेत पांच डीएम बदल दिए हैं। कुल 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादले की जद में बदायूं देवरिया सोन ...और पढ़ें

HighLights
- वेटिंग में रहने वाली डीएम को बदायूं मिला
- औरैया में इंद्र मणि त्रिपाठी को जिलाधिकारी बनाया गया है
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : शासन ने छह जिलों के एसपी बदलने के साथ ही देर रात पांच जिलों के डीएम समेत 11 आईएएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया। शासन ने अयोध्या, बदायूं, देवरिया, सोनभद्र व औरैया में नए डीएम की तैनाती की है।
प्रतीक्षारत रहीं निधि श्रीवास्तव को डीएम बदायूं बनाया गया है। जबकि सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज के पद पर तैनात रहे देवीशरण उपाध्याय को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती
निधि श्रीवास्तव - प्रतीक्षारत - डीएम बदायूं
मनोज कुमार - डीएम बदायूं - सचिव, उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज
दिव्या मित्तल - मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण - डीएम देवरिया
अखंड प्रताप सिंह - डीएम देवरिया - मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण।
चन्द्र विजय सिंह - डीएम सोनभद्र - डीएम अयोध्या।
नितीश कुमार - डीएम अयोध्या। एमडी, डीवीवीएनएल, आगरा।
बद्री नाथ सिंह - विशेष सचिव, राज्यपाल - डीएम सोनभद्र।
इन्द्र मणि त्रिपाठी - उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण - डीएम औरैया।
नेहा प्रकाश - डीएम औरैया - निदेशक, प्रशिक्षण व सेवायोजन।
प्रथमेश कुमार - विशेष सचिव, मुख्यमंत्री तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इंवेस्ट - उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण।
देवीशरण उपाध्याय - सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज - प्रतीक्षारत।
ये भी पढ़ेंः देश में कैसे हुई संविधान की हत्या? सुधांशु त्रिवेदी ने सात प्वाइंट्स में बताया; कांग्रेस को दी बड़ी चुनौती
ये भी पढ़ेंः Job Fair: यूपी के इस जिले में सैकड़ों युवाओं के लिए अच्छी खबर; आईटीआई सहित कई सेक्टर में मिलेंगी नौकरियां
सात और पुलिस उपाधीक्षक बदले
शासन ने सात और पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। डीजीपी मुख्यालय ने उनकी स्थानांतरण सूची जारी कर दी है।
नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती
ब्रजेश सिंह - संतकबीरनगर - एटीएस, लखनऊ।
अजीत चौहान - कासगंज - संतकबीरनगर।
खबरें और भी
राजकुमार पांडेय - मंडलाधिकारी, चित्रकूट - कासगंज
संजय कुमार (द्वितीय) - प्रयागराज कमिश्नरेट - एटीएस, लखनऊ।
राम कृष्ण चतुर्वेदी - मंडलाधिकारी, बस्ती - महाकुंभ मेला प्रयागराज।
जयराम - भ्रष्टाचार निवारण संगठन, कानपुर- मंडलाधिकारी, बस्ती।
संदीप कुमार वर्मा - श्रावस्ती - महाकुंभ मेला प्रयागराज।