Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICC World Cup 2023 Schedule: विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी, UP में खेले जाएंगे 5 मैच; इन टीमों के बीच मुकाबला

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 01:25 PM (IST)

    ICC World Cup 2023 Schedule Announce भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा। खास बात तो ये है कि इस बार भारत टूर ...और पढ़ें

    ICC World Cup 2023 Schedule: लखनऊ में पहला मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा।
    ICC World Cup 2023 Schedule: लखनऊ में पहला मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा।

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: ICC World Cup 2023 Schedule- क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले विश्व कप का आगाज हो चुका है। आईसीसी ने मंगलवार को वर्ल्ड कप 2023 के पूरे शिड्यूल का ऐलान कर दिया। इस बार भारत इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी, फाइनल मैच 19 नवंबर 2023 को खेला जाएगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार 5 मैच खेले जाएंगे। आइए जानते हैं कि किन टीमों के बीच होगा मुकाबला।

    • 13 अक्टूबर 2023- भारत बनाम साउथ अफ्रीका
    • 16 अक्टूबर 2023- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर-2
    • 21 अक्टूबर 2023- क्वालीफायर-1 बनाम क्वालीफायर2
    • 29 अक्‍टूबर 2023, भारत बनाम इंग्‍लैंड - लखनऊ
    • 3 नवंबर 2023- क्वालीफायर बनाम अफगानिस्तान

    वहीं अगर टीम इंडिया के मैच की बात की जाए तो भारत कुल 9 लीग मैच खेलेगा। पहला मैच 8 अक्टूबर को खेला जाएगा वहीं 11 नवंबर को बेंगलुरु में आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। 

    • 8 अक्‍टूबर 2023: भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया - चेन्‍नई
    • 11 अक्‍टूबर 2023: भारत बनाम अफगानिस्‍तान - दिल्‍ली
    • 15 अक्‍टूबर 2023: भारत बनाम पाकिस्‍तान - अहमदाबाद
    • 19 अक्‍टूबर 2023:  भारत बनाम बांग्‍लादेश - पुणे
    • 22 अक्‍टूबर 2023: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड - धर्मशाला
    • 29 अक्‍टूबर 2023: भारत बनाम इंग्‍लैंड - लखनऊ
    • 2 नवंबर 2023: भारत बनाम क्‍वालीफायर - मुंबई
    • 5 नवंबर 2023: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - कोलकाता
    • 11 नवंबर 2023: भारत बनाम क्‍वालीफायर - बेंगलुरु

    भारत के 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे टूर्नामेंट के मुकाबले

    लखनऊ के अलावा टूर्नामेंटों के मैचों का आयोजन भारत में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, धर्मशाला, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ICC World Cup 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें से 8 टीमें मुख्य टूर्नामेंट के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि 2 टीमें क्वालीफायर्स मुकाबले के जरिए टूर्नामेंट खेलेंगी।