ICSE And ISC Results 2026: चमके लखनऊ के मेधावी, 10वीं में शिवम अवस्थी को 99.80 अंक
ICSE and ISC Results 2026: आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार को सुबह 11 बजे जारी किया। ...और पढ़ें

राजधानी के कई मेधावियों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए
HighLights
आईसीएसई (कक्षा 10) और आइएससी (कक्षा 12) की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम
लखनऊ से इस वर्ष 22 हजार से अधिक बच्चों ने बोर्ड की परीक्षा दी
जागरण संवाददाता, लखनऊ। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आइएससी (कक्षा 12) की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार को सुबह 11 बजे जारी किया। इसमें भी राजधानी के कई मेधावियों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।
लखनऊ पब्लिक कालेज, राजाजीपुरम के छात्र शिवम अवस्थी ने 10वीं में 99.80 प्रतिशत और शावीर प्रकाश श्रीवास्तव ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। 12वीं में सेंट जोसेफ कॉलेज, सीतापुर रोड के छात्र प्रखर सिंह और लखनऊ पब्लिक कालेज राजाजीपुरम की छात्रा इकरा आलम व समृद्धि द्विवेदी ने 99.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
लखनऊ पब्लिक कालेज राजाजीपुरम की छात्रा छात्रा जूही चौधरी ने 12वीं में 99 प्रतिशत, कृतिका बिष्ट ने 98.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्र काउंसिल की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। लखनऊ से इस वर्ष 22 हजार से अधिक बच्चों ने बोर्ड की परीक्षा दी है।
टॉपर्स आईसीएसई
शिवम अवस्थी, 99.80 प्रतिशत, एलपीसी, राजाजीपुरम
शावीर प्रकाश श्रीवास्तव, 99 प्रतिशत, एलपीसी सहारा स्टेट जानकीपुरम
आदित्य पाठक, 99 प्रतिशत, सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर
वैभवी दीक्षित, 98 प्रतिशत, एलपीसी, राजाजीपुरम
ईशानी सिंह, 98 प्रतिशत, एलपीसी राजाजीपुरम
टॉपर्स आईएससी
ओसीन अग्रवाल, 99.75 प्रतिशत, सीएमएस महानगर
प्रखर सिंह, 99.25 प्रतिशत, सेंट जोसेफ कालेज।
इकरा आलम, 99.25 प्रतिशत, एलपीसी राजाजीपुरम
समृद्धि द्विवेदी, 99 प्रतिशत, एलपीसी राजाजीपुरम
जूही चौधरी, 99 प्रतिशत, एलपीसी, राजाजीपुरम
कृत्तिका बिष्ट, 98.25 प्रतिशत, एलपीसी सहारा स्टेट, जानकीपुरम
मयंक शुक्ला, सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर, 97.50 प्रतिशत।