यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather News: IMD ने जारी किया यूपी के 26 जिलों में अलर्ट, आगरा में कोल्ड डे! बर्फीली हवाओं के साथ घने काेहरे की चादर
UP Weather News लखनऊ समेत 26 जिलों में कड़ाके की ठंड व कोहरे का अलर्ट। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया कि लखनऊ के न्यूनतम पारा में गिरा ...और पढ़ें

HighLights
- दो दिनों तक बर्फीली हवा का अलर्ट जारी
- 26 जिलों में कोहरे का अलर्ट
जागरण संवाददाता, लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर कड़ाके की ठंड तो दूसरी ओर घने कोहरे की वजह से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। लखनऊ में शुक्रवार को भी कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। आगरा में शनिवार सुबह घना कोहरा पड़ा।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को राजधानी समेत 26 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान घना कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले दोनों दिन दृश्यता 50 मीटर से 199 मीटर रहने की संभावना है।
बर्फीली हवा का अलर्ट जारी
लखनऊ के अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, समेत आसपास के और जिलों में अगले दो दिनों तक अत्यधिक घना कोहरा के साथ बर्फीली हवा का अलर्ट जारी किया गया है।
सीजन की सबसे ठंडी सुबह
आगरा। गलन भरी सर्दी में शुक्रवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही। सर्द हवा के बीच निकली धूप का लोगों ने आनंद लिया। शाम को ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ गई। सुबह गलन भरी सर्दी में हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे, सुबह छह बजे तक घर से बाहर निकालना मुश्किल हो गया। आठ बजे तक सर्द हवा चलती रही। इससे न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को कोल्ड डे कंडीशन की संभावना व्यक्त की है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः ATM Loot: 30 लाख रुपये लूटने के बाद बदमाशों ने नहर में फेंक दी मशीन, 7 जनवरी की आधी रात को लूटा था SBI का एटीएम
घने कोहरे की चादर
शनिवार की सुबह पांच बजे तक मौसम साफ था। लेकिन सात बजते बजते कोहरे की चादर छाने लगी और घने कोहरे के आगोश में शहर आ गया। नेशनल हाइवे पर वाहनों रेंगते हुए निकले। वहीं सुबह सात बजे भी गाड़ियों की लाइटें जलाकर लोगों को सफर करना पड़ा।