यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update UP: लखनऊ में हल्की अमेठी और अयोध्या में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में ऐसा रहेगा आज का मौसम
UP Weather Update मानसून की विदाई का समय यूपी से अभी तय नहीं है। यूपी में पिछले कुछ दिनों से सूरज की तपिश बादलों की ओट में छिप गई है। प्रदेश के ज्यादा ...और पढ़ें

HighLights
- लखनऊ में आज हल्की, अयोध्या में भारी बरसात के आसार
- सामान्य से कम रहे अधिकतम व न्यूनतम तापमान
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को गरज के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। 30 सितंबर तक बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, लखनऊ सहित कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। वहीं, बस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
बूंदाबांदी से लखनऊ में रविवार को भी मौसम ठंडा
पिछले कई दिन से बूंदाबांदी से लखनऊ में रविवार को भी मौसम ठंडा रहा। रात के तापमान में अधिक गिरावट हुई है। दिन का तापमान जहां 27.6 डिग्री रहा, वहीं रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि लखनऊ में 1.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है,
पांच अक्टूबर तक मौसम रहेगा सुहाना
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पांच अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा हाेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
रात में ठंड, दिन में रही उमस
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से मौसम में बदलाव आया है। आगरा में रात में ठंड और दिन में उमस अधिक रही। उमस की वजह से शहरवासी परेशान नजर आए। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक आंशिक बादल छाए रहने और उसके बाद आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार रात ओस की तरह पानी झरा था। सुबह सूरज ने दर्शन जरूर दिए, लेकिन कुछ ही देर में बादल घिर आए। दिन में कभी सूरज चमका तो कभी बादलों की ओट में छिपा रहा।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: Weather Updates: यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में आज बरसेंगे बादल या नहीं? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 30 September 2024: आज है मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पढ़ें दैनिक पंचांग
बादलों के कारण दिन में रही उमस
बादलों की वजह से दिन में उमस अधिक रही, जिससे बेचैनी का अनुभव हुआ। पसीना बहता रहा। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 95 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 90 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शाम को हवा चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिला।