Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

    Updated: Mon, 21 Oct 2024 07:52 AM (IST)

    UP Weather News उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ रहा है जबकि रात में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों ...और पढ़ें

    UP Weather News: मौसम की खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
    UP Weather News: मौसम की खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 से गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें
    2. आगरा शहर में कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी, उमस रही अधिक

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है जबकि रात के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इससे दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्से शुष्क बने रहेंगे, हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 24 से 26 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    छाए रहे बादल, चली तेज हवा

    आगरा शहर में रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन कुछ ही देर में सूरज बादलों की ओट में छिप गया। दिन में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान में गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

    आने वाले दिनों में पड़ सकती है बूंदाबांदी।

    सोमवार को आसमान साफ रहने का है अनुमान

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा। रविवार सुबह से बादल छाए रहे। सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। इससे सुबह 8:30 बजे अधिकतम आर्द्रता 82 प्रतिशत तक पहुंच गई। दोपहर में सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। कभी धूप निकली तो कभी सूरज बादलों के पीछे छिपा। शाम ढलने तक यही स्थिति बनी रही। धनौली में दोपहर में बूंदाबांदी हुई।

    ये रहा आगरा का तापमान 

    • अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और नयूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • सामान्य तापमान से न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
    • शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा था।
    • मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। 

    बरेली का मौसम का अनुमान

    बरेली में आज का मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी तापमान में अधिक अंतर देखने को नहीं मिल रहा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः दिल्ली में अब भी पड़ रही गर्मी, हवा भी हुई जहरीली; रेड जोन में 12 इलाके, आज और खराब हो सकते हैं हालात

    मेरठ का मौसम

    दिन में गर्मी और रात को हल्की ठंडक मौसम में देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में धुंध और परेशान कर सकती है। तापमान में अभी गिरावट नहीं देखी जा सकती है। दिवाली से पहले बौछार पड़ने के बाद कुछ अंतर जरूर देखा जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः Sambhal News: पत्नी को करवा चौथ का व्रत खुलवाने के बाद युवक ने लगाई फांसी, साड़ी को बनाया फंदा

    कानपुर का मौसम

    कानपुर में आज का मौसम साफ रहने का अनुमान है। दो दिन बाद बादलों की आवाजाही हो सकती है। जिसके बाद रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। सोमवार को सुबह चली हल्की हवा ने कुछ परेशान किया।