यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Monsoon 2024: पूर्वी यूपी के 11 जिलों में घनघाेर बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ वज्रपात का भी अलर्ट
Monsoon 2024 UP Weather News मानसून की बारिश यूपी के सभी शहरों में हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी उत्त ...और पढ़ें

HighLights
- लखनऊ में धीमी हुई मानसून की रफ्तार
- 11 जुलाई से राजधानी से जमकर बरसेंगे बादल
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले एक सप्ताह से जमकर बारिश हो रही है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम पारा 22 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस बना है। हालांकि, रविवार से लखनऊ और आसपास के जिलों में मानसून की रफ्तार धीमी हुई है।
अगले दो धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बूंदाबांदी के अलावा कोई वर्षा के आसार नहीं हैं, लेकिन गुरुवार से मौसम फिर बदलेगा और लखनऊ में 14 जुलाई तक अच्छी बरसात होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को पूर्वी यूपी समेत 11 जिलों में भारी वर्षा होगी। राजधानी में दिन का पारा 34.8 और रात का 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Hurricane Beryl: तूफान बेरिल ने टेक्सास के तटीय हिस्सों में मचाई तबाही, दो लोगों की मौत; 20 लाख घरों की बिजली गुल
यहां भी अत्यधिक बरसात का अलर्ट
बुधवार को कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और आसपास के जिलों में अत्यधिक बरसात का अलर्ट है।
इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग का कहना है कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बारांबकी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल जमकर बरसेंगे।