Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में बिगड़े हालात के बाद यूपी से सटी सीमा पर सिक्योरिटी टाइट, पल-पल की गतिविधियों पर खुफिया एजेंसियों की नजर

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:47 PM (IST)

    नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल और यूपी पुलिस केंद्रीय ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी।

    2. यूपी के सीमावर्ती जिलों में पुलिस और एसएसबी ने सतर्कता बढ़ाई।

    3. केंद्रीय एजेंसियां आईएसआई की स्लीपर सेल गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नेपाल के कई जिलों में फैली सांप्रदायिक हिंसा के बाद खराब हुए माहौल के बाद भारत-नेपाल सीमा और उससे सटे जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और यूपी पुलिस द्वारा सीमा पर हो रही गतिविधियों की जानकारी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को दी जा रही है।

    वहीं, पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद सीमा से सटे पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, महाराजगंज, बलरामपुर व सिद्धार्थनगर में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

    नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज क्षेत्र में पिछली 26 जुलाई को एक धार्मिक जुलूस को लेकर दो संप्रदायों में हिंसा भड़क गई थी। लाउडस्पीकर और धार्मिक झंडे को लेकर शुरू हुई हिंसा की चपेट में सिरहा, धनुषा,पर्सा और सप्तरी सहित कई जिल आए हैं।

    कई धार्मिक स्थलों का अवैध रूप से किया गया था निर्माण

    भारत-नेपाल सीमा पर पिछले काफी समय से अवैध रूप से कई धार्मिक स्थलों का निर्माण किया गया था। राज्य सरकार के निर्देश के बाद सीमावर्ती जिलों के प्रशासन ने अपने-अपने जिलों में पिछले कुछ वर्षों में बनाए गए धार्मिक स्थलों व मदरसों की जांच की थी। इस जांच में दर्जनों धार्मिक स्थल व मदरसे अवैध पाए गए थे। इन्हें अभियान चलाकर ढहाया गया था।

    सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के अनुसार आइएसआइ की नजरें उत्तर प्रदेश में भी माहौल खराब पर लगी हैं। यूपी में आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए आइएसआइ ने गैंग्सटर शहजाद भट्टी के जरिए कई स्लीपर सेल तैयार किए हैं।

    खबरें और भी

    पिछले तीन माह में आतंकवाद निरोधक दस्ता ने इन स्लीपर सेलों से जुड़े 15 से अधिक संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी भी कई संदिग्ध आतंकी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। फिलहाल केंद्रीय सुरक्षा एसेंजियों से मिले इनपुट के बाद पुलिस और एसएसबी ने सतर्कता बढ़ा दी है।