विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में देश का पहला ABC प्रशिक्षण केंद्र शुरू, पशु चिकित्सकों और कर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Thu, 29 Oct 2026 03:21 AM (IST)

लखनऊ के इंदिरा नगर में देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया गया है। यह केंद्र पशु ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. इंदिरा नगर, लखनऊ में देश का पहला एबीसी केंद्र खुला।

  2. पशु चिकित्सकों को बंध्याकरण, टीकाकरण का प्रशिक्षण मिलेगा।

  3. जून 2026 से कुत्तों की माइक्रोचिपिंग भी होगी शुरू।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। कुत्तों के बंध्याकरण का प्रशिक्षण देने के लिए इंदिरा नगर के जरहरा में देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया गया है। बुधवार को नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इस केंद्र का लोकार्पण किया।

यहां अन्य स्थानों से पशु चिकित्सक और कर्मी प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्हें बंध्याकरण, एंटी-रेबीज टीकाकरण, वैज्ञानिक प्रबंधन और पशु कल्याण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।केंद्र की स्थापना लखनऊ नगर निगम, एनिमल वेलफेयर बोर्ड आफ इंडिया और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच हुए त्रिपक्षीय अनुबंध के तहत की गई है।

1.08 लाख कुत्तों का किया जा रहा बंध्याकरण

प्रशिक्षण का संचालन नगर निगम द्वारा चयनित और अनुबंधित संस्था ह्यूमन वर्ल्ड फार एनिमल करेगी। केंद्र में पशु चिकित्सकों, पैरा वेटरिनेरियन और एनिमल हैंडलर्स को एबीसी डाग रूल्स, 2023 के अनुसार प्रशिक्षण मिलेगा। सितंबर 2019 से चल रहे श्वान जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अब तक 1.08 लाख कुत्तों का बंध्याकरण किया जा चुका है।

प्रशिक्षण से इस कार्य में लगे चिकित्सकों और कर्मियों की दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। नगर निगम जून 2026 से श्वानों की माइक्रोचिपिंग भी कर रहा है। इससे उनकी पहचान और अभिलेख व्यवस्थित रखने तथा संबंधित डाटा को डिजिटल रूप से सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। उपलब्ध जानकारी से आक्रामक व्यवहार वाले श्वानों की पहचान और उनसे जुड़े मामलों के प्रबंधन में भी सहायता मिल सकती है।

15 दिवसीय प्रशिक्षण में सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के नियम, बंध्याकरण की मानक प्रक्रियाएं और पशु देखभाल के तकनीकी पहलू शामिल होंगे।प्रशिक्षण शुल्क तालिका

पद / श्रेणी प्रशिक्षण शुल्क
पशु चिकित्सक ₹5,000
पैरा वेटरिनेरियन ₹1,500
एनिमल हैंडलर्स ₹1,000
नोट: इच्छुक अभ्यर्थी lmc.up.nic.in से आवेदन पत्र निश्शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।