शिवा शर्मा हत्याकांड में हटाए गए हजरतगंज इंस्पेक्टर के स्थान पर सात दिन बाद तैनाती, शिवानंद मिश्रा नये इंचार्ज
Shiva Sharma Murder Case: शिवानंद मिश्रा को इस केस में कड़ी से कड़ी जोड़ने के साथ ही हत्या और आत्महत्या में उलझी जांच को आगे बढ़ाना है।

शिवानंद मिश्रा को लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन के नए स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) के पद पर तैनात किया गया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे की दस दिन तक गिरफ्तारी में नाकाम पुलिस पर एक्शन के क्रम में हटाए गए हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के स्थान पर सात दिन बाद नये इंचार्ज को तैनाती मिली है। विक्रम सिंह को बीती 17 अक्टूबर को हटाया गया था, उसके बाद से इंचार्ज के पद खाली चल रहा था।
शिवानंद मिश्रा को लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन के नए स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) के पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने अपनी कार्यभार संभाल लिया है। अब शिवानंद मिश्रा के पास हाई प्रोफाइल शिवा शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी है।
उनको इस केस में कड़ी से कड़ी जोड़ने के साथ ही हत्या और आत्महत्या में उलझी जांच को आगे बढ़ाना है। वह मड़ियांव थाने के प्रभारी और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। चर्चित शिवा शर्मा हत्या और श्रद्धा दुबे मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व बेहतरीन खुलासे के बाद उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी थानों में शामिल हजरतगंज थाने की जिम्मेदारी अब शिवानंद मिश्रा को सौंपी गई है। हजरतगंज थाना क्षेत्र में विधानसभा, लोक भवन, मुख्यमंत्री आवास और दारुल शफा जैसे महत्वपूर्ण स्थान आते हैं। ऐसे में यह थाना सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है।
शिवानंद मिश्रा ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की जगह ली है, जिन्हें शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच से जुड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस लाइंस भेज दिया गया था। शिवानंद मिश्रा इससे पहले मड़ियांव थाना में तैनात थे, जहां आलोक राव को भेजा गया है। आलोक राव साइबर थाना के इंचार्ज थे।
शिवा शर्मा हत्याकांड में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ACP हजरतगंज रजनीश कुमार वर्मा को हटाकर एसीपी क्राइम के पद पर भेजा गया और डीसीपी विक्रांत वीर को डीजीपी कार्यालय से अटैच किया गया है।
यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे 11 दिन से फरार, पुलिस अफसरों पर कार्रवाई जारी
यह भी पढ़ें- शिवा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा मामले में इंस्पेक्टर और डीसीपी के बाद एसीपी पर भी गिरी गाज, हटाए गए
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।