Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025: लखनऊ में दिखेगा MS Dhoni का हेलिकॉप्टर शॉट, पंत-विराट भी जमाएंगे रंग; इकाना में होंगे ये सात मुकाबले

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 03:25 PM (IST)

    आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इस बार सात मुकाबले होंगे। लखनऊ में आइपीएल की शुरुआत एक अप्रैल को एलएसजी और पंज ...और पढ़ें

    IPL 2025 के सात मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। (तस्वीर जागरण)
    IPL 2025 के सात मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। (तस्वीर जागरण)

    HighLights

    1. इकाना में पंत के साथ धोनी और कोहली जमाएंगे आइपीएल का रंग
    2. अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होंगे सात मुकाबले
    3. लखनऊ में एक अप्रैल को एलएसजी व पंजाब की भिड़ंत से होगी शुरुआत

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। IPL | दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आइपीएल की शुरुआत 22 मार्च को होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने 10 टीमों के बीच खेले जाने वाले सभी 74 मैचों के लिए रविवार को शेड्यूल जारी कर दिया है।

    लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घरेलू मैदान अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में इस बार भी सात मुकाबले खेलेगी। लखनऊ में आइपीएल की शुरुआत एक अप्रैल को एलएसजी और पंजाब के मुकाबले से होगी। इस बार रिषभ पंत के साथ महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली को आइपीएल का रंग जमाएंगे।

    बीसीसीआइ के घोषित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ में पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु, और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स से दो-दो हाथ करेंगी। दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी विराट कोहली के लखनऊ में खेलने से आइपीएल का रोमांच बढ़ेगा।

    लखनऊ में इन दोनों दिग्गजों के मुकाबले के दिन स्टेडियम हाउसफुल हो जाते हैं। हालांकि, इस बार एलएसजी के नवनियुक्त कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज रिषभ पंत भी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।

    एलएसजी टीम में पंत के साथ कई दिग्गज खिलाड़ी

    आइपीएल की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिषभ पंत को रिकॉर्ड तोड़ 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले माह जनवरी में टीम के मालिक डॉ. संजीव गोयनका ने उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि, पंत के अलावा टीम में आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श, दक्षिण अफ्रीकी स्टार एडेन मार्करम, डेविड मिलर, निकोलस पूरन, आकाश दीप, आवेश खान, अब्दुल समद जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी भी हैं, जो लीग के आगामी सत्र में लखनऊ को चैंपियन बनाने के इरादे से उतरेंगे।

    खबरें और भी

    वहीं, इस बार टीम प्रबंधन ने पूर्व पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को मेंटर की जिम्मेदारी सौंपी है। जहीर अपने अनुभव और कुशल रणनीति से एलएसजी को जीत का मंत्र बताएंगे। उन्हें मुख्य कोच जस्टिन लेंगर और सहायक कोच विजय दहिया व लांस क्लूजनर का भी साथ मिलेगा।

    लखनऊ सुपर जायंट्स टीमरिषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, मैथ्यू ब्रीट्जके, निकोलस पूरन, शमर जोसेफ, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान, आकाश दीप, आर्यन जुयाल, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, अर्शीन कुलकर्णी, राजवर्धन हंगरगेकर, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, दिग्वेश सिंह, एम. सिद्धार्थ और प्रिंस यादव।

    महेंद्र सिंह धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट देखने को मिल सकते हैं। 

    एलएसजी के मेंटर जहीर खान का कहना है कि पिछले तीन सत्रों में से दो में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार टीम बेहद संतुलित है। मुझे अपने कप्तान और खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है। इस बार एलएसजी खिताब का प्रबल दावेदार है। लखनऊ के प्रशंसकों का समर्थन हमें मजबूती देगा।

    इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा का कहना है कि लखनऊ सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान होने के चलते इकाना को सात मैच मिलना तय था। राजधानी समेत प्रदेशभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी आइपीएल किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। इकाना स्टेडियम एक बार फिर भव्य और सफल मेजबानी के लिए तैयार है।

    इसे भी पढ़ें- IPL 2025 में Mumbai Indians के पहले मैच में हार्दिक नहीं रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी! जानिए इसके पीछे का कारण