IPL 2026: आईपीएल में उतरने से पहले भगवान राम की शरण में लखनऊ सुपर जॉइंट्स टीम के सदस्य
IPL 2026: एलएसजी टीम का पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। ...और पढ़ें

टीम के अधिकांश सदस्य टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के साथ अयोध्या पहुंचे
HighLights
अयोध्या में टीम के अधिकांश सदस्यों ने किया रामलला का दर्शन
मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के साथ पहुंचे खिलाड़ी
जागरण संवाददाता, अयोध्या। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28 मार्च को शुभारंभ से पहले लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम शनिवार को भगवान श्रीराम की शरण में थी। टीम के अधिकांश सदस्य टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के साथ अयोध्या पहुंचे।
टीम के सदस्यों ने राम मंदिर में जाकर रामलला व राम परिवार का दर्शन पूजन किया। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ी और टीम प्रबंधन से जुड़े लोग भी शामिल रहे। टीम का नेतृत्व मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत ने किया। राम मंदिर में पहुंचने पर टीम के खिलाड़ियों का स्वागत राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव व एसपी सुरक्षा बलरामचारी दुबे ने किया और साथ ले जाकर सभी खिलाड़ियों को दर्शन कराया।
इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण कराकर मंदिर निर्माण के बारे में बताया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मंदिर की भव्यता को खूब सराहा और काफी उत्साहित दिखे। एलएसजी टीम में कप्तान ऋषभ पंत के अलावा मोहम्मद शमी, मयंक यादव उपकप्तान निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श सहित अन्य शामिल थे।
एलएसजी टीम का पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। टीम के खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से पहले रामलला का दर्शन किया। दर्शन के बाद टीम लखनऊ रवाना हो गई है। इस दौरान परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।