Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में CSK और LSG के मैच के दौरान एक दर्शक की तबीयत खराब, हार्ट अटैक की आशंका

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Fri, 15 May 2026 08:13 PM (IST)

    Spectator Fainted in Ekana Stadium: युवक को सीने में दर्द की शिकायत थी। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा

    2. युवक को थी सीने में दर्द की शिकायत

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आईपीएल में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के दौरान इकाना स्टेडियम में एक दर्शक की तबीयत खराब हो गई। उसको मेडिकल टीम ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। माना जा रहा है कि दर्शक को हार्ट अटैक आया है।

    लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच के दौरान एक दर्शक की अचानक तबियत खराब हो गई। वह दर्शक दीर्घा में बेहोश हो गया। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा। युवक को सीने में दर्द की शिकायत थी। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

    मैच के दौरान युवक हुआ बेहोश

    पीली जर्सी पहले युवक की तबीयत खराब होने पर पुलिसकर्मी दर्शक दीर्घा से नीचे लाए और फिर व्हील चेयर पर बैठाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। इकाना स्टेडियम में सीएसके के फैन की तबीयत बिगड़ी तो उसको मेडिकल टीम ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। माना जा रहा है कि युवक को हार्ट अटैक आया है।

    खिलाड़ियों ने रखा मौन और बांधी काली पट्टी

    लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान चेन्नई और लखनऊ की टीमें काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी हैं। खिलाड़ियों के अलावा मैच अधिकारी भी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधे हैं। मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने एक मिनट का मौन भी रखा।

    खबरें और भी

    खिलाड़ियों ने मौन रखकर उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी है, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में तूफान की वजह से अपनी जान गंवाई थी। उत्तर प्रदेश में हाल ही में आंधी ने कहर बरपाया था। कई जगहों से दर्दनाक वीडियो सामने आए थे। भयानक तूफान की वजह से कई लोगों की जान चली गई थी और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए खिलाड़ी और मैच अधिकारी इस मुकाबले में काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं।