Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPS Transfer In UP: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला; देखिए पूरी लिस्ट

    Updated: Tue, 06 May 2025 07:29 AM (GMT+05:30)

    IPS Transfer In UP उत्तर प्रदेश में फिर हुआ आईपीएस अधिकारियों का तबादला! मोहित गुप्ता बने सचिव गृह अजय कुमार साहनी को बरेली भेजा गया। वैभव कृष्ण को वा ...और पढ़ें

    IPS Transfer List: यूपी में आइपीएस के तबादले हुए हैं।
    IPS Transfer List: यूपी में आइपीएस के तबादले हुए हैं।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में तबादला एक्सप्रेस फिर चली है। शासन ने इस बार 14 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। मोहित गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी से सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ बनाए गए हैं। वहीं अजय कुमार साहनी को पुलिस उप निरीक्षक सहारनपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बनाया गया है। वैभव कृष्ण जिन्हें उपमहानिरीक्षक महाकुंभ मेला प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंप गई थी, अब पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र बनाए गए हैं।

    मुजफ्फरनगर से अभिषेक सिंह को सहारनपुर भेजा गया है, वहीं राज करण अय्यर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर बनाए गए हैं। डॉक्टर गौरव गौरव ग्रोवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या बनाए गए हैं।

    मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार

    इटावा के एसपी संजय कुमार को मुजफ्फरनगर का नया एसएसपी बनाया गया है। अनूप कुमार सिंह सेनानायक 35वी वाहिनी पीएसी लखनऊ से फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बनाया गया है। राजेश कुमार द्वितीय पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से पुलिस अधीक्षक कौशांबी बनाए गए हैं। धवल जायसवाल पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद बनाए गए हैं। सत्यजीत गुप्ता पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर कानपुर भेजे गए हैं।

    संदीप कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर होंगे। वे अभी पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर में थे। लक्ष्मी निवास मिश्र को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर बनाया गया है, उनकी तैनाती अभी पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ में थी।

    ये भी पढ़ेंः IAS Transfer: कौन हैं उन्नाव की नई सीडीओ कृति राज? सुर्खियों में रहा था घूंघट में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

    ये भी पढ़ेंः इंडियन आइडल सीजन-12 के विनर पवनदीप राजन सड़क हादसे में घायल, कैंटर में घुसी कार; गंभीर हालत में नोएडा रेफर

    खबरें और भी