Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी में 10 आईपीएस के तबादले: 6 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, अभिषेक को बिजनौर की कमान; ईराज राजा को गाजीपुर भेजा गया

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 02:53 PM (IST)

    IPS Transfer List शासन ने एक बार यूपी में तबादले किए हैं। इस बार 10 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। इनमें से छह जिलाें में एसपी बदले हैं। वाराणस ...और पढ़ें

    यूपी में 10 आईपीएस के तबादले किए गए हैं। सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।
    यूपी में 10 आईपीएस के तबादले किए गए हैं। सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    HighLights

    1. लखनऊ में तैनात दुर्गेश कुमार एसपी जालौन
    2. एसपी गाजीपुर डॉ.ओमवीर सिंह सिंह बनाए गए

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। शासन ने एक बार फिर से यूपी में 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। एटा से पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नेट कानपुर नगर बनाया गया है। वहीं एटा पुलिस अधीक्षक के पद पर श्याम नारायण सिंह को बनाया गया है। 

    गौरव बंशवाल, पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनउ को वाराणसी में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। शामली के एसपी अभिषेक का तबादला एसपी बिजनौर के पद पर किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक बिजनौर के पद पर तैनात नीरज कुमार जादौन को हरदाेई का एसपी बनाया गया है।

    जालौन से गाजीपुर भेजे ईराज राजा

    ईराज राजा जो पुलिस अधीक्षक जालाैन थे, उनका तबादला गाजीपुर के लिए किया गया है। रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नेट कानपुर नगर से शामली के पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजे गए हैं।

    Read Also: UP News: यूपी के स्कूल में सिखाए जाएंगे संस्कार, टीचर नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट; क्लास रूम में नंगे पैर...

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अपने विधायकों से मिले; पूछा ये सवाल...

    जालौन के एसपी बने दुर्गेश कुमार

    केशव चंद गोस्वामी का तबादला पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ के लिए किया गया है। गाजीपुर के एसपी डॉक्टर ओमवीर सिंह, पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नेट, लखनऊ बनाए गए हैं। दुर्गेश कुमार को जालौन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।