लखनऊ के इंटौंजा में अज्ञात डंपर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
इटौंजा थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक की अज्ञात डंपर की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर की तलाश और जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

HighLights
इटौंजा में अज्ञात डंपर ने ऑटो चालक को टक्कर मारी।
टक्कर से ऑटो चालक विनोद कुमार की मौके पर मौत।
पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर की तलाश शुरू की।
संवाद सूत्र, इटौंजा। इटौंजा थाना के अंतर्गत शुक्रवार की देर रात में अकड़रिया कला मजरा हीरा पुरवा निवासी एक ऑटो चालक को अर्जुनपुर गांव के निकट हाईवे पर अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मैकू लाल निवासी अकड़रिया कला मजरा हीरा पुरवा ने बताया उनका पुत्र विनोद कुमार 40 वर्ष ऑटो रिक्शा से बीमार सास को सिंह हॉस्पिटल बेहड़ा चक्की थाना बीकेटी को जा रहा था। तभी हाईवे पर अर्जुनपुर गांव के निकट एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर मौत हो गई। ऑटो रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक के पिता मैकू लाल ने इटौंजा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर डंपर की तलाश की जाएगी।