Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काकोरी में शराब ठेके पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 04:01 PM (IST)

    काकोरी के नरौना मोड़ पर शराब ठेके के पास एक युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस ने आरोपी अभिषेक प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई।

    2. पुलिस ने आरोपी अभिषेक प्रताप सिंह को हिरासत में लिया।

    3. रिवॉल्वर, कारतूस और कार बरामद कर आरोपी को जेल भेजा।

    संवाद सूत्र, काकोरी। काकोरी के नरौना मोड़ पर शराब ठेके के पास बुधवार रात कार सवार युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी से रिवाल्वर सहित पांच जिंदा कारतूस एवं कार बरामद कर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया।

    इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि आईआईएम रोड मुबारक निवासी अभिषेक प्रताप सिंह काकोरी के नरौना गांव अपने दोस्त से मिलने आये थे। रात लगभग सवा दस बजे अभिषेक ने शराब के नशे में चूर होकर रिवॉल्वर से एक राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनत्ते ही आसपास के लोगो मे भगदड़ मच गई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरसत में ले लिया इस दौरान आरोपी पुलिस से भिड़ गए और अर्दब में लेने का प्रयास किया। पॉलिसी ने आरोपी से रिवॉल्वर समेत होलेस्टर में लगी पांच जिंदा कारतूस बरामद की है। आरोपी की कार को भी कब्जे में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभिषेक प्रताप सिंह को गुरुवार को जेल भेज दिया है। जांच में समाने आया कि बरामद शस्त्र का लाइसेंस आरोपी के दोस्त राधेश्याम के नाम पर है।