Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डिफेंस कॉरिडोर में कानपुर बना उद्योगपतियों की पहली पसंद, रिकॉर्ड निवेश और उत्पादन शुरू

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 07:44 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर में कानपुर नोड उद्योगपतियों की पहली पसंद बन गया है, जबकि झांसी और लखनऊ भी महत्वपूर्ण निवेश आकर्षित कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. कानपुर डिफेंस कॉरिडोर में उद्योगपतियों की पहली पसंद।

    2. 39,571 करोड़ के निवेश से उत्पादन शुरू, रोजगार सृजन।

    3. अडानी डिफेंस समेत नौ कंपनियों ने उत्पादन किया प्रारंभ।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर में कानपुर नोड्स (मार्ग को जोड़ने वाला स्थान) उद्योगपतियों की पहली पसंद है। झांसी दूसरे, लखनऊ तीसरे स्थान पर है। इन क्षेत्रों की नौ कंपनियों में उत्पादन शुरू हो गया है। कई कंपनियों ने इस क्षेत्र में जमीन मांगी है। जिसका परीक्षण चल रहा है।

    पूरे डिफेंस कॉरिडोर में 65 कंपनियों को भूमि आवंटित की गयी है। इनमें 39,571 करोड़ का निवेश हुआ है। जिससे वर्ष 2030 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर होने की संभावना है।

    उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने 2018 में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) की शुरूआत की थी। मंगलवार को जारी

    प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर, झांसी, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा और चित्रकूट सहित छह नोड्स में विभिन्न परियोजना के लिए अधिग्रहित 2,095 हेक्टेयर भूमि में से 1,141.79 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक आवंटित हुयी है। तकरीबन 13,486 करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं, जिनसे करीब 15,300 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

    निवेश में कानपुर नोड सबसे आगे है। यहां के लिए 12,948 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हैं। झांसी के लिए 12,190 करोड़, लखनऊ में 4,850.67 करोड़, अलीगढ़ में 4,581 करोड़, चित्रकूट में 4,392 करोड़ और आगरा में 607 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हैं। यूपीडा के अधिकारियों का दावा है कि कानपुर, लखनऊ और अलीगढ़ की नौ विनिर्माण इकाइयों में उत्पादन शुरू हो गया है।

    अडानी डिफेंस सिस्टंस एंड टेक्नालाजीज ने कानपुर में 1,500 करोड़ से गोला-बारूद निर्माण संयंत्र में उत्पादन शुरू कर दिया है। अलीगढ़ नोड में वेरीविन डिफेंस ने 65 करोड़ से छोटे हथियारों का उत्पादन शुरू किया है।

    नित्या क्रिएशन्स ने 12 करोड़ के निवेश, श्रीधा उद्योग ने 3.70 करोड़ के निवेश से प्रिसिजन कंपोनेंट्स का निर्माण प्रारंभ किया है। वहीं, एमिटेक ने 330 करोड़ के निवेश के साथ स्पेस पोर्ट स्टेशन शुरू किया है।

    यूपीडा अधिकारियों का दावा है कि एरोलाय टेक्नालाजीज ने 320 करोड़ से टाइटेनियम कास्टिंग का उत्पादन शुरू किया है। ब्रह्मोस एनजी मिसाइल प्रणाली के उत्पादन एवं असेंबलिंग का कार्य प्रारंभ किया है।

    संकल्प सेफ्टी साल्यूशंस ने सुरक्षा उपकरण, कानपुर में ए.आर.पालिमर्स ने बैलिस्टिक सामग्री, मैटेरियल्स एंड साइंसेज ने विशेष टेक्सटाइल बनाना प्रारंभ कर दिया है।

    खबरें और भी