विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर से जोड़ने के लिए बनेंगे दो सेतु, गंगा बैराज पर लोगों को जाम से मिलेगी राहत

Published: Tue, 10 Mar 2026 07:43 PM (IST)

कानपुर में ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर नगर से जोड़ने के लिए सरसैया घाट और शुक्लागंज के बीच दो-दो लेन के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कानपुर में निर्माणाधीन ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर नगर से जोड़ने के लिए सरसैया घाट से शुक्लागंज (उन्नाव) के बीच करीब 4200 मीटर लंबाई में दो-दो लेन के दो सेतुओं का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण करीब 753.13 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कैबिनेट की बैठक में दोनों सेतुओं के निर्माण के लिए 460 करोड़ करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा इस परियोजना को पूरा कराने की जिम्मेदारी सेतु निगम को सौंपी गई है। सेतु निगम द्वारा 36 माह में इस परियोजना को पूरा किया जाना है। इसका निर्माण होने के बाद कानपुर नगर की वीवीआइपी रोड सीधे ट्रांसगंगा सिटी से जुड़ जाएगी।

इससे 14 किलोमीटर की दूरी कम होकर करीब चार किलोमीटर की रह जाएगी। साथ ही गंगा बैराज पर लोगों को जाम से राहत मिलेगी। यूपीडा ने पहले चार लेन के सेतु का निर्माण कराने की योजना तैयार की थी, लेकिन चार लेन का सेतु बनने के बाद कानपुर नगर में जहां पर सेतु उतरेगा वहां पर जाम की स्थिति बन जाती। इसलिए अब दो-दो लेन के दो सेतुओं का निर्माण कराने की सहमति बनी है।

कानपुर नगर व आसपास के क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक इकाईयों को स्थानांतरित करने के लिए ट्रांसगंगा औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। ट्रांसगंगा औद्योगिक क्षेत्र को कानपुर नगर से जोड़ने के लिए रानीघाट और घोबीघाट के पास से दोनों सेतुओं को जोड़ा जाएगा। इससे जाजमऊ पुल पर यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही लखनऊ और कानपुर के बीच भी आवागमन सुगम होगा। यह परियोजना करीब 10 वर्षों से लंबित थी। इन सेतुओं को भविष्य में गंगा रिवर फ्रंट से भी जोड़े जाने का प्रस्ताव है।

यह भी पढ़ें- प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए भूमि क्रय प्रक्रिया तेज करने के CM योगी ने द‍िए निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।