विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह से मिले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, यूपी चुनाव की रणनीति पर मंथन

Published: Wed, 12 Aug 2026 09:46 PM (IST)

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश की चुनावी रणनीति, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अमित शाह से मुलाकात की।

  2. यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।

  3. जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी बात।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बुधवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि दोनाें नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश की चुनावी रणनीति पर चर्च हुई। उपमुख्यमंत्री ने ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से चुनावी के संबंध में भी मार्गदर्शन लिया।

इससे पहले आठ अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मुलाकात की थी। पांच दिन में यूपी सरकार और भाजपा के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकातों ने प्रदेश की सियासत में चर्चाओं को गर्म कर दिया है।

उपमुख्यमंत्री ने तीन जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात की थी। नौ जुलाई को वह गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। इसके बाद बुधवार को वह फिर दिल्ली जाकर गृहमंत्री से मिले। उनकी मुलाकात आधा घंटे से अधिक देर तक चली।

उपमुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को दिया फीडबैक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रयागराज हुए छात्र संवाद कार्यक्रम से एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री ने भी प्रयागराज में छात्रों से संवाद किया था। माना जा रहा है कि जंतर-मंतर आंदोलन और उसके कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की जेन-जी को लेकर रणनीति और उसके जवाब में भाजपा की तैयारी को लेकर भी उपमुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को फीडबैक दिया।

विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी और सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति पर भी बात हुई। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों की प्रगति की भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों के लिए योगी सरकार ने तैयार किया प्लान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेगी खास ट्रेनिंग; 2.98 करोड़ जारी

उपमुख्यमंत्री ने मुलाकात का फोटो एक्स पर साझा करते हुए लिखा, ‘नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। आपका अमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका आभार।’