Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केशव प्रसाद ने सपा को बताया सांपनाथ तो कांग्रेस को नागनाथ, बोले- विपक्ष हमारे मनोबल के आगे नहीं टिक सकता

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 12:46 PM (IST)

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। पहली बार उड़ीसा में ...और पढ़ें

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।- जागरण
    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।- जागरण

    HighLights

    1. केशव प्रसाद ने कहा- मंत्री-विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं को दें सम्मान
    2. कहा, 2027 विस चुनाव में है 300 पार का लक्ष्य
    3. संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चलना है। इसके लिए जरूरी है कि मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। पहली बार उड़ीसा में जय जगन्नाथ हुआ है। सिक्किम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा।

    उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2014 में मोदी की सरकार बनाई, 2017 में प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाकर सरकार बनाई। 2019 में फिर मोदी की सरकार और 2022 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। हालांकि, वर्ष 2024 में तमाम प्रयासों के बावजूद परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे।

    सपा को बताया सांपनाथ और कांग्रेस को नागनाथ

    सपा और कांग्रेस रूपी सांपनाथ और नागनाथ ने झूठ और फरेब कर थोड़े समय के लिए हमें पीछे किया है, लेकिन 2027 में फिर से 300 पार लक्ष्य के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का भाव हनुमान जैसा है। वह थोड़े समय के लिए सपा व कांग्रेस के झूठ और के कारण अपनी शक्ति को भूला है। 2027 में वह दोबारा वह अपने सामर्थ्य से विपक्षी गठजोड़ को पराजित करेगा।

    'व‍िपक्ष हमारे मनोबल के आगे नहीं ट‍िक सकता'

    2014 और 2019 में प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को पराजित कर मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं का खास योगदान रहा। उन्होंने कहा कि बहकावे और झूठ का फर्क समझना है। भाजपा विकास के लिए काम करती है। झूठ की मशीन बन चुके विपक्ष को जवाब देने का समय आ गया है। वो हमारे मनोबल के आगे नहीं टिक सकते, 2024 में जो कमी रह गई है उसे 2027 में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाकर अपनी ताकत को साबित कर देंगे।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में यह तय करके जाना है कि 2027 में सपा बसपा और कांग्रेस एकजुट हो जाएं तो भी हमें अपने सामर्थ्य के बल पर 300 पार के लक्ष्य को पार पाना है।