Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सरकार को पता चला क्या...', लखनऊ के रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखे जाने की अफवाह पर अखिलेश यादव का तंज

    Updated: Thu, 25 Sep 2025 02:11 PM (IST)

    लखनऊ में तेंदुए देखे जाने की अफवाह से दहशत का माहौल है। कानपुर रोड स्थित एलडीए रुचि खंड कॉलोनी में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलने के बाद लोग घरों में ...और पढ़ें

    लखनऊ के रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखे जाने की जानकारी पर अखिलेश ने कसा तंज
    लखनऊ के रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखे जाने की जानकारी पर अखिलेश ने कसा तंज

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी लखनऊ में तेंदुए देखे जाने की अफवाह ने प्रदेश का राजनीतिक तापमान भी बढ़ा दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दहशत के बीच प्रदेश सरकार पर तंज कसा है।

    एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तेंदुए की फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि अब तो राजधानी तक आ गए हैं... सरकार को पता चला क्या।

    बताते चलें कि जानकारी सामने आई कि बुधवार रात को कानपुर रोड स्थित एलडीए रुचि खंड कॉलोनी में तेंदुआ देखा गया था। जिसके बाद लोग दहशत में लोग घरों के अंदर दुबके हुए है।

    कई परिवारों ने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा है। तेदुआ देखे जाने की सूचना शारदानगर वार्ड (प्रथम) के पार्षद हिमांशु आंबेडकर को दी गई थी और उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी लेकिन रात होने से कोई जानकारी नहीं हो सकी। पगमार्क भी नहीं देखे जा सके।

    हालांकि कुछ लोगों ने दावा किया कि रात ग्यारह बजे के करीब रुचि खंड से जुड़े मौर्या टोला में सडक पर जाते हुए तेंदुआ दिखा था, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। पार्षद ने बताया कि सीसीटीवी में कैद होने से यह साफ हो गया कि तेंदुआ है। वन विभाग की टीम भी रात में मौके पर मौजूद थी। हालांकि अब तक तेंदुए होने की पुष्टि नहीं मिली है। 

    यह भी पढ़ें- Leopard in Lucknow: लखनऊ के गन्ना अनुसंधान केंद्र में छुपा था तेंदुआ, रात में कैंट में सड़क पार करता दिखा