बिजली चोरी पर कसेगी नकेल, रात में भी सक्रिय होंगी विभाग की टीमें; पुराने लखनऊ से ग्रामीण इलाकों तक होगी सख्त चेकिंग
बिजली विभाग लेसा लखनऊ में बिजली चोरी रोकने के लिए सभी जोन में चेकिंग अभियान तेज करेगा, जिसमें सुबह और देर रात छापे मारे जाएंगे। पुराने लखनऊ, ग्रामीण क ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
लेसा सभी जोन में बिजली चोरी रोकने को अभियान तेज करेगा।
सुबह और देर रात छापे मारकर बिजली चोरों को पकड़ा जाएगा।
ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट्स और ग्रामीण क्षेत्र विशेष फोकस में।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बिजली विभाग लेसा के सभी जोन में चेकिंग अभियान तेज करने जा रहा है। यह छापा अभियान सुबह भी चलेगा और देर रात भी। उद्देश्य है कि बिजली चोरी पर पूर्ण रूप से विराम लगे। चोरी बहुल क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों पर लोड चेक करने के बाद टीमें छापे की कार्रवाई संदिग्ध मुहल्लों में करेंगी। लखनऊ मध्य जोन के पुराने लखनऊ में यह अभियान विशेष रूप से चलाया जाएगा।
हालांकि, यहां बिजली की व्यवस्था पिछले दो साल में काफी सुधरी है। वहीं अमौसी जोन में ग्रामीण क्षेत्र फोकस किए जाएंगे। गोमती नगर जोन व जानकीपुरम जोन में बीकेटी, चिनहट, इंदिरा नगर व गोमती नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय की जाएंगी। इसके अलावा होटल, छात्रावास निशाने पर रहेंगे।
लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया की छापे की कार्रवाई लगातार चल रही है। अब देर रात में मुहल्लों में टीम निकलकर बिजली चोरों को पकड़ेगी। ऐशबाग, राजाजीपुरम, अपट्रान, चौक, ठाकुरगंज जैसे क्षेत्रों में ई रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट पर टीमें छापा मारेंगी। राजधानी में 70 हजार से अधिक ई रिक्शा हैं, यह चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे हैं या फिर घरेलू बिजली से।
17 उपभोक्ताओं के घरों में मिली बिजली चोरी
बिजली चोरी रोकने के लिए सभी जोन में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। अमौसी जोन में 85 घरों में जांच के दौरान आठ घरों में चोरी मिली। उपभोक्ता सरफराज के घर में करीब साढ़े आठ किलोवाट की चोरी मिली। यहां एयर कंडिशन चल रहे थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बदायूं: बिजली चोरी केस में खेल कर रहा था दारोगा, एंटी करप्शन टीम ने ऐसे बिछाया जाल; रंगे हाथ दबोचा
कुल 35 किलोवाट की बिजली चोरी मिली। गोमती नगर जोन में एक उपभोक्ता के यहां अनियमितता मिली। जानकीपुरम जोन में उपभोक्ता मो. सलमान सिद्दीकी के परिसर में घरेलू बिजली से वेल्डिंग मशीन चलते हुए मिली। लखनऊ मध्य जोन में सात उपभोक्ता पकड़े गए।