Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी की आज ताबड़तोड़ रैल‍ियां, उन्नाव-हरदोई और शाहजहांपुर में करेंगे प्रचार

    Updated: Mon, 06 May 2024 09:02 AM (GMT+05:30)

    सीएम योगी सोमवार को उन्नाव हरदोई और शाहजहांपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। वह दोपहर 12ः05 बजे उन्नाव के आरआर बीएन इंटर कॉलेज भगवंतनगर व दोपहर 1ः40 बजे हर ...और पढ़ें

    सीएम योगी उन्नाव, हरदोई और शाहजहांपुर में करेंगे चुनाव प्रचार।- फाइल फोटो
    सीएम योगी उन्नाव, हरदोई और शाहजहांपुर में करेंगे चुनाव प्रचार।- फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को उन्नाव, हरदोई और शाहजहांपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। वह दोपहर 12ः05 बजे उन्नाव के आरआर बीएन इंटर कॉलेज भगवंतनगर व दोपहर 1ः40 बजे हरदोई के शाहबाद के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगें। इसके बाद दोपहर तीन बजे शाहजहांपुर के लक्ष्मीपुर बांगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी फर्रूखाबाद के प्रवास पर रहेंगे। वह सुबह 10ः15 बजे भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 11ः15 बजे नारायण आश्रम में आयोजित युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

    केशव मौर्य बलरामपुर, बहराइच के प्रवास पर रहेंगे 

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बलरामपुर व बहराइच के प्रवास पर रहेंगे। वह दोपहर 12 बजे छोटा परेड ग्राउंड, बलरामपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 01ः30 बजे उर्रा बाजार कारीकोट बाग बहराइच में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

    ब्रजेश पाठक अमेठी में

    वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अमेठी के प्रवास पर रहेंगे। वह सुबह 11 बजे गोसाईगंज बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे तथा दोपहर 12ः30 बजे शाहगढ, गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा बदायूं में जनसंपर्क करेंगे। मंत्री सूर्य प्रताप शाही महराजगंज में दोपहर दो बजे प्रिंस मैरिज लॉन बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगें।

    खबरें और भी