यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Exit Polls 2024: यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत, सपा-कांग्रेस को मिल रही इतनी सीटें; पढ़ें एग्जिट पोल के नतीजें
UP Exit Polls देश में आम चुनाव 2024 के आखिरी चरण की वोटिंग के खत्म होने के कुछ ही देर बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स ( Lok sabha Election ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (UP Exit Polls 2024) लोकसभा चुनाव 2024 में आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल (UP Exit Poll) के जारी होने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) शनिवार शाम छह बजकर तीस मिनट पर जारी कर दिया है। हम आपको इस खबर में बताएंगे किस पार्टी को उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल के अनुसार कितनी सीटें मिल रही हैं और रेस में कौन सी पार्टी कितनी आगे चल रही है। हालांकि एग्जिट पोल (UP Chunav Exit Poll 2024) के आंकड़ें असल आंकड़ों से इतर हो सकते हैं।
लोकसभा सीटों के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश (UP Lok Sabha Seat) की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाला राज्य है, यही कारण है कि कहा जाता है संसद का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।
रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा व अन्य दलों को उत्तर प्रदेश में 80 में से 69-74 सीटें मिल सकती हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 6-11 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को एग्जिट पोल में कोई भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।
| एजेंसी | भाजपा+ | सपा+कांग्रेस+ | बसपा | अन्य |
| आज तक MY India | 67-72 | 08-12 | 0-1 | 0-1 |
| एबीपी सी वोटर | 62-66 | 15-17 | 00 | 00 |
| आर भारत | 69-74 | 6-11 | 00 | 00 |
| इंडिया न्यूज | 69 | 11 | 00 | 00 |
| न्यूज 24*7 | 68 | 12 | 00 | 00 |
2019 लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Election) में उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा को 62 और अपना दल को दो सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी। जबकि सपा को 05 और बसपा को 10 सीटें मिली थी।
यूपी की वीआईपी सीटें (Uttar Pradesh VIP Seats)
उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों पर सभी की नजरें हैं। जिसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मथुरा से एक्ट्रेस हेमा मालिनी, कन्नौज से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मैनपुरी डिंपल यादव, गोंडा से करण भूषण सिंह, गोरखपुर से भोजपुरी एक्टर रवि किशन और गाजीपुर से अफजाल अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं।