विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी आगरा, बरेली और शाहजहांपुर में भरेंगे हुंकार, सीएम योगी भी होंगे जनसभा में शामि‍ल

Published: Thu, 25 Apr 2024 07:46 AM (IST)

प्रधानमंत्री की जनसभाएं दोपहर 12ः45 बजे आगरा के कोठी मीना बाजार ग्राउंड 2.45 बजे बरेली के आलमपुर जाफराबाद और शाम ...और पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ।
पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ।

HighLights

  1. राजनाथ खीरी में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा को करेंगे संबोधित
  2. पीएम की जनसभा में शामिल होंगे योगी, इटावा में भी करेंगे जनसभा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार की अवधि बुधवार शाम समाप्त होने के बाद भाजपा गुरुवार से आगे के चरणों के लिए ताकत झोंकेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को आगरा, बरेली व शाहजहांपुर में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को धार देंगे।

प्रधानमंत्री की जनसभाएं दोपहर 12ः45 बजे आगरा के कोठी मीना बाजार ग्राउंड, 2.45 बजे बरेली के आलमपुर जाफराबाद और शाम 4.30 बजे शाहजहांपुर के मोदी मैदान में होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखीमपुर खीरी में भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार मिश्र ‘टेनी’ की नामांकन सभा में शामिल होंगे और इसके बाद कानपुर देहात के राजपुर सिकन्दरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होंगे और इसके बाद दोपहर 2.15 बजे इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बरेली में प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह वाराणसी में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कन्नौज में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उन्नाव में भाजपा प्रत्याशी स्वामी साक्षी महाराज के समर्थन में नामांकन सभा में शामिल होंगे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह देवरिया में भाजपा के सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी संजय भाटिया व प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल गोरखपुर में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। राज्य मंत्री रजनी तिवारी सीतापुर व रामकेश निषाद कानपुर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक कानपुर, मानवेन्द्र सिंह झांसी व जालौन और त्रयंबक त्रिपाठी लखनऊ में पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह गोंडा व सुरेश पासी कौशांबी के चायल क्षेत्र में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।