Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: छठे चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन, यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर होना है चुनाव

    Updated: Mon, 06 May 2024 08:48 AM (IST)

    छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी हुई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अब तक 173 प्रत्याशियों ने नामांकन ...और पढ़ें

    छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी हुई थी।
    छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी हुई थी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों के नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है। इस चरण में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर व भदोही में मतदान होना है। अब तक 173 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। इस चरण के लिए मतदान 25 मई को होगा।

    छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी हुई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अब तक 173 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि छह मई है। नामांकन पत्रों की जांच सात मई को होगी। नौ मई की दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की संख्या साफ हो जाएगी।

    पांचवें चरण की नाम वापसी आज

    पांचवें चरण की 14 सीटों के लिए सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। इसके बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। इस चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज व गोंडा सीटें शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: यूपी में चौथे चरण के 36 प्रत्याशियों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, 53 उम्मीदवार हैं करोड़पति

    यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसे फतेहपुर सीकरी भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल, बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भेजा नोटिस

    खबरें और भी