यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांच छोटे दलों ने दिया कांग्रेस को समर्थन, देखें लिस्ट
मूलनिवासी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमसेन भारशिव एवं हिस्सेदारी घटक दल मोर्चा के संयोजक दीपक साहनी समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोक विधान पार्टी, मूलनिवासी समाज पार्टी, हिस्सेदारी घटक दल मोर्चा व समता समाज पार्टी तथा सत्य बहुमत पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना समर्थन कांग्रेस को दिया है।
मूलनिवासी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमसेन भारशिव एवं हिस्सेदारी घटक दल मोर्चा के संयोजक दीपक साहनी, समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश मौर्या, सत्य बहुमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखराम प्रसाद, लोक विधान पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियतोष राव ने संयुक्त बयान में कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों के पक्ष में हैं।
कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि यह समय लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली सभी ताकतों को एकजुट होने का है। आज फायदा नुकसान सोचने का भी समय नहीं है। आज बात सिर्फ देश हित और संविधान हित की होनी चाहिए।