Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोहरे की चपेट में लखनऊ सहित पश्चिमी यूपी के शहर

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 29 Nov 2016 12:53 PM (IST)

    राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई शहर आज घने कोहरे की चपेट में रहे। इस वर्ष ठंड के पहले कोहरे ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (जेएनएन)। दिसंबर के आगमन से दो दिन पहले ही लखनऊ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहर कोहरे की जद में हैं। आज लखनऊ में सीतापुर रोड पर कई वाहन भिड़ गए जबकि मेरठ, बरेली, मुरादाबाद सहित कई शहर कोहरे की जद में हैं। इससे ट्रेन के साथ हवाई यात्रा भी प्रभावित होने की संभावना है।

    राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई शहर आज घने कोहरे की चपेट में रहे। इस वर्ष ठंड के पहले कोहरे ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। विजीविलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। इसका असर ट्रेन के साथ हवाई मार्ग पर भी पड़ रहा है। कई उड़ान या तो विलंबित हैं या फिर रद होने का अंदेशा है।

    देखें : कोहरे की चपेट में लखनऊ सहित पश्चिमी यूपी के शहर

    राजधानी लखनऊ में विजीविलिटी 50 मीटर से भी कम होने की वजह से रेल, वायु और सड़क मार्ग वाधित रहे. इसके अलावा कोहरे की वजह से पारा भी काफी लुड़क गया। लखनऊ के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और अन्य जिलों में भी कोहरे ने आम लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। लोग अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। कल तक मौसम साफ था और गुलाबी ठंड पड़ रही थी वहीं आज सुबह घने कोहरे ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया।

    कोहरे के कारण बस व कार की भिड़ंत में एक दर्जन घायल, चार गंभीर

    खबरें और भी