लखनऊ में पैमाइश के दौरान मधुमक्खियों का तांडव, कानूनगो और लेखपाल सहित दर्जनों घायल
लखनऊ के कैथुलिया गांव में सरकारी जमीन की पैमाइश के दौरान मधुमक्खियों के हमले से कानूनगो, लेखपाल समेत दर्जनों लोग घायल हो गए। हमले के बाद पैमाइश का काम ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सरकारी जमीन की पैमाइश के दौरान हमला हुआ।
कानूनगो, लेखपाल सहित दर्जनों लोग घायल हुए।
मधुमक्खियों के हमले से पैमाइश कार्य रुका।
जागरण संवाददाता, मलिहाबाद, लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के कैथुलिया गांव मे सरकारी जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में राजस्व टीम के कानूनगो और लेखपाल सहित दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।
दो अधिकारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।कैथुलिया गांव में वन विभाग और ग्राम समाज की भूमि का सीमांकन का कार्य चल रहा था। मौके पर राजस्व विभाग वन विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। पैमाइश के दौरान ही अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड वहां आ पहुंचा और लोगों पर हमला बोल दिया।
मधुमक्खियों के हमले से मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। हमले की चपेट में आने से जसवंत कुमार कानूनगो और जयप्रकाश लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद टीम के अन्य सदस्य और कई ग्रामीण भी चोटिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- कानपुर मेगा ब्लॉक समाप्त, आज से लखनऊ आएंगी झांसी और आगरा इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें
घायल कानूनगो और लेखपाल को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार मधुमक्खियों के अत्यधिक काटने के कारण उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस घटना के बाद पैमाइश का कार्य रोक दिया गया है।