लखनऊ के BKT में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे प्रयास, चला बुलडोजर; SDM के निर्देश पर हुआ एक्शन
बीकेटी, लखनऊ में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास को प्रशासन ने विफल कर दिया। एसडीएम साहिल कुमार के निर्देश पर राजस्व और नगर पंचायत क ...और पढ़ें

बीकेटी में सरकारों जमीन से अवैध कब्जा हटाता बुलडोजर।
HighLights
बीकेटी में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास।
एसडीएम के निर्देश पर बुलडोजर चलाकर भूमि कब्जामुक्त कराई गई।
कब्जामुक्त जमीन नगर पंचायत को सौंपी, दोबारा कब्जे पर कार्रवाई की चेतावनी।
संवाद सूत्र, बीकेटी। नगर पंचायत बख्शी का तालाब क्षेत्र में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की कोशिश को प्रशासन ने सख्ती से विफल कर दिया। एसडीएम साहिल कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाते हुए निर्माण सामग्री हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया।
अब्बास नगर के राजस्व गांव बरगदी मगठ में राजस्व अभिलेखों में दर्ज कब्रिस्तान पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। सीतापुर रोड स्थित इस भूमि पर कई बार अवैध कब्जे होने की शिकायतें मिली थी। हाल ही में कुछ लोगों द्वारा ईंट डालकर पक्के निर्माण की तैयारी की जा रही थी।
इस मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व प्रधान सियासत हुसैन भूरी ने की थी, जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। राजस्व निरीक्षक नावेद उस्मानी के नेतृत्व में आई टीम ने मौके पर पहुंचकर ईंटों के ढेर को हटवा दिया। एसडीएम साहिल कुमार ने बताया कि कब्जामुक्त कराई गई जमीन नगर पंचायत को सौंप दी गई है। दोबारा कब्जे की कोशिश पर सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।