लखनऊ में VIP कार्यक्रम के चलते चारबाग क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई रास्ते रहेंगे बंद
वीआईपी कार्यक्रम के कारण शुक्रवार को लखनऊ के चारबाग और आसपास के इलाकों में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
वीवीआईपी कार्यक्रम के कारण चारबाग में यातायात डायवर्जन लागू।
कुंवर जगदीश चौराहा से लोको चौराहा मार्ग प्रभावित रहेगा।
यातायात समस्या के लिए टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। वीआईपी कार्यक्रम के चलते शुक्रवार को चारबाग व उसके आसपास इलाके में डायवर्जन लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि ट्रैफिक से संबंधित समस्या आने पर टोल फ्री नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
- कार्यक्रम के दौरान कुंवर जगदीश चौराहा से लोको चौराहा/केकेसी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि जेल हाउस चौराहा व फतेह अली तालाब होते हुए जा सकेंगे।
- लोको चौराहा से केकेसी तिराहा/रविंद्रालय की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि लोको चौराहा से कुंवर जगदीश चौराहा होते जा सकेंगे।
- गुप्ता तिराहा से रविंद्रालय/केकेसी की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि बांसमंडी चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- मोहन होटल चौराहा से केकेसी ठाकुर ट्रांसपोर्ट तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि बांसमंडी चौराहा होते जा सकेंगे।
- रविंद्रालय तिराहा/एपी सेन रोड तिराहा से कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि बांसमंडी चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- राणा प्रताप चौराहा से कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि राणाप्रताप चौराहा से बांसमंडी/हीवेट रोड होते हुए जा सकेंगे।
- नत्था तिराहा से रविंद्रालय तिराहा/केकेसी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि नाका चौराहा, बांसमंडी चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- आलमबाग बस अड्डे से बसें मवैया तिराहा होते हुए केकेसी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगी, बल्कि टेढ़ीपुलिया से फतेहअली तालाब, कुंवरजगदीश चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- आगरा समेत यूपी के 13 जिलों में खाद्य विभाग का छापा, 63 फैक्ट्रियों से हेल्थ सप्लीमेंट समेत एक करोड़ का माल सीज
