Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lucknow News: क्रिसमस-डे पर बदली रहेगी हजरतगंज की यातायात व्यवस्था, दोपहर से लागू रहेगा डायवर्जन, यहां हैं नो पार्किंग जोन एरिया

    Updated: Sun, 24 Dec 2023 09:03 AM (IST)

    डीसीपी ट्रैफिक ने जानकारी दी कि हजरतगंज चौराहे से परिवर्तन चौक तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होगा। वहीं नो पार्किंग एरिया भी बने हैं। डायवर्जन सोमवार ...और पढ़ें

    क्रिसमस-डे पर बदली रहेगी हजरतगंज की यातायात व्यवस्था
    क्रिसमस-डे पर बदली रहेगी हजरतगंज की यातायात व्यवस्था

    HighLights

    1. सोमवार को तीन बजे से लागू होगा डायवर्जन
    2. हजरतगंज चौराहे से परिवर्तन चौक के बीच वाहनों की नो एंटी

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। क्रिसमस-डे पर सोमवार दोपहर तीन बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान हजरतगंज चौराहे से परिवर्तन चौक के बीच वाहनों का आागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। वाहन वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे। यह जानकारी शनिवार को डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय से दी गई।

    इधर से नहीं जा सकेंगे

    • परिवर्तन चौक चौराहे से मेफेयर, अल्का तिराहे के रास्ते हजरतगंज चौराहे को।
    • केडी सिंह बाबू स्टेडियम से हिंदी संस्थान की ओर।
    • मेफेयर तिराहे से अल्का तिराहे की ओर।
    • एलआइसी तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया की ओर। 
    • बैंक ऑफ इंडिया तिराहा से लीला टाकीज, कैथेड्रल की ओर।
    • डनलप तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया अथवा इलका तिराहे को।
    • हजरतगंज चौराहे से अलका तिराहा, मेफेयर की ओर।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: घने कोहरे की चादर में लिपटा आगरा, हाईवे पर कांपे लोग, ये है यूपी में आने वाले दिनों का मौसम का हाल

    इधर से जा सकेंगे

    • कैसरबाग आनंद सिनेमा हाल अथवा केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे और चिरैयाझील, सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते।
    • स्टेट बैंक तिराहा से चिरैयाझील, सहारागंज, सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते।
    • लालबाग चौराहे से वाल्मीकि तिराहा, स्टेडियम तिराहे के रास्ते।
    • मेफेयर तिराहा या वाल्मीकि तिराहे से।
    • नवल किशोर रोड, लारेंस टेरेन्स कॉलोनी की ओर। 
    • सप्रू मार्ग या सहारागंज के रास्ते।
    • सिकंदरबाग अथवा कैपिटल के रास्ते।

    नो पार्किंग जोन एरिया

    हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा, मेफेयर एवं एलआइसी तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया, शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक वाहनों की पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।