विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow Crime : लखनऊ में मॉडल के साथ चलती स्कॉर्पियो में गैंगरेप, फिल्म में रोल देने के बहाने बुलाया था

Published: Mon, 02 Sep 2024 08:19 PM (GMT+05:30)

Lucknow Crime News पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद सर्विलांस की मदद से विपिन और सत्येंद्र को ...और पढ़ें

पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार समेत दो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार समेत दो को गिरफ्तार किया है।

HighLights

  1. फिल्म में रोल दिलाने के लिए बुलाया था लखनऊ
  2. इंस्टाग्राम पर दोस्ती -चलती कार में बेसुध कर किया गैंगरेप
  3. चिनहट थाने में दर्ज कराया मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चिनहट इलाके में चलती स्कार्पियो में बेसुध कर माडल के साथ ठेकेदार समेत तीन लोगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद होटल ले गए वहां भी तीनों रेप किया।

होश आने पर माडल ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। रविवार को माडल ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एक की तलाश में टीम दबिश दे रही है।

कानपुर की रहने वाली है पीड़िता

डीसीपी ने बताया कि पीड़िता कानपुर की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि वह माडलिंग करती है। इंस्टाग्राम पर विपिन सिंह से दोस्ती हुई थी। कुछ दिन पहले विपिन उनके पास फोन करते हैं और फिल्म के गाने में काम दिलाने के लिए लखनऊ बुलाते हैं। बीते बुधवार को वह मटियारी पहुंचती हैं।

विपिन वहां पहले से स्कार्पियो(यूपी 32 LT 2801) मौजूद थे। उसने गाड़ी में बैठाया और देवा रोड साइट आफिस रायल कंस्ट्रक्शन ले गया। वहां पर एक युवक मौजूद था। उसको फिल्म डायरकेटर बताकर मुलाकात करवाई।

जब जाने लगी तो आरोपी बोला- चलो गाड़ी से छोड़ दूं

बातचीत के बाद वह जाने लगी तो विपिन ने कहा चलो छोड़ दूं। बाराबंकी हाईवो पर पहुंचे तो सत्येंद्र और हिमांशु को गाड़ी में बैठा लिया। उन्हीं में से किसी ने कुछ सुंघा दिया और बेसुध होने पर तीनों ने चलती स्कार्पियों में उसके साथ गैंगरेप किया और कई जगहों पर काट भी लिया।

माडल ने बताया कि जब होश आया तो मटियार के क्रिस्टल होटल में थी। विपिन ने कहा कि चुपचाप कानपुर चली जाओ। विरोध करने पर मारपीट की। डर के कारण घर चली गई। परिवारजन को आपबीती बताने के बाद मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोपित ठेकेदारी का करते हैं काम: पुलिस ने बताया कि आरोपित बाराबंकी निवासी विपिन ठेकेदारी काम करता है।वहीं अमेठी निवासी सत्येंद्र साइट पर लोडर चलवाने का काम करवाता है। सत्येंद्र की साइट पर तीसरा आरोपित हिमांशु काम करता है।

यह भी पढ़ें : Bahraich Crime : यूपी के बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने बेटी के शरीर के कर डाले 6 टुकड़े; प्रेम-प्रसंग से था नाराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।