विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में साइबर ठगों का आतंक- लिंक से 52 लाख की ठगी, डॉक्टर और बीमा एजेंट बनकर भी लूटा

Published: Sun, 29 Mar 2026 08:27 PM (IST)

लखनऊ में साइबर ठगों ने 41 दिनों में एक व्यक्ति के खाते से 52.31 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बाजारखाला में लिंक भेजकर 52.31 लाख रुपये की ठगी।

  2. मलिहाबाद में डॉक्टर प्रतिनिधि बनकर 41 हजार रुपये लूटे।

  3. चौक में बीमा एजेंट बनकर 51,125 रुपये की धोखाधड़ी।

बाजारखाना थाने में पीड़ित ने जालसाजों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

मलिहाबाद और चौक में दो पीड़ितों ने और ठगी की दर्ज कराई शिकायत

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बाजारखाला में साइबर ठग ने लिंक भेजकर एक व्यक्ति के खाते से 41 दिन के अंदर 52.31 लाख पार कर दिए। वहीं, मलिहाबाद और चौक में जालसाजों ने डाक्टर का प्रतिनिधि और इंश्योरेंस कर्मी बनकर 92 हजार रुपये गायब कर दिए। पुलिस ने तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच शुरु कर दी है।

ऐशबाग स्थित ईदगाह के पास रहने वाले मो. सालिम ने बताया कि साइबर जालसाजों ने उनके खाते से कई बार में 52,31,690 रुपये पार कर दिए। पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि 13 जनवरी से 23 फरवरी के बीच खाते से रुपये निकले हैं।

पीड़ित का कहना है कि जनवरी माह में मोबाइल पर एक लिंक आया था। क्लिक कर एप डाउनलोड की थी। पीड़ित ने बाजारखाला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, मलिहाबाद के घुसौली गांव निवासी राज कपूर रविवार दोपहर आनलाइन डाक्टर से अपाइंटमेंट लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गूगल से नंबर हासिल कर कॉल की। जालसाज ने खुद को डाक्टर का प्रतिनिधि बनकर फंसाया।

आरोपित ने भरोसा जीतने के बाद अपाइंटमेंट कन्फर्म करने के नाम पर गूगल पे यूपीआई के जरिए पांच रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पीड़ित ने जैसे ही पांच रुपये भेजे। उनके खाते से कई बार में 41 हजार निकल गए।

उधर, चौक के चौपटिया निवासी अभय प्रकाश ने बताया कि उनके पास एक कॉल आई। जालसाज ने मैक्स इंश्योरेंस का एजेंट बनकर बात की। कहा कि पालिसी अगर रिन्यू नहीं करायी तो निरस्त हो जाएगी। जाल में फंसाकर खाते में 51,125 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करायी है।