रिटायर्ड जज समेत चार के खातों से उड़ाए 5.54 लाख, कस्टमर केयर-पार्ट टाइम जॉब और ट्रेडिंग के नाम पर फंसाया
लखनऊ में साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त जज और एक महिला सहित चार लोगों के खातों से 5.54 लाख रुपये की ठगी की है। जालसाजों ने खुद को कस्टमर केयरकर्मी बताकर, प ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त जज व महिला समेत चार के खातों से 5.54 लाख रुपये उड़ा लिए। कहीं जालसाज ने कस्टमर केयरकर्मी बनकर फंसाया तो कहीं पार्ट टाइम जाब व ट्रेडिंग के नाम पर ठगा। साइबर ठगी के यह मामले सुशांत गोल्फ सिटी, अमीनाबाद और पीजीआइ के हैं। पुलिस चारों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।
सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रिटी मिडोज में सेवानिवृत्त जज श्यामलाल टहलानी रहते हैं। बेटे श्यामलाल ने बताया कि छह अप्रैल को पिता के पास एक अंजान नंबर से काल आई। जालसाज ने मोबाइल हैक कर उनके एसबीआइ और पीएनबी खाते से 1.45 लाख रुपये निकल गए। बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि रुपये झारखंड जमशेदपुर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।
वीडियो काल कर बाताें में फंसाया
वही, अमीनाबाद स्थित ओल्ड मेडिसिन मार्केट निवासी मुनीश खुशीराम का खाता इंडियन बैंक में है। सात अप्रैल को उन्होंने गूगल से जियो हाट स्टार कस्टमर केयर का नंबर हासिल कर काल की। फोन के पीछे मौजूद शख्स ने हाट स्टार रिचार्ज नहीं होने की बात कही। उसके बाद दूसरे नंबर से वीडियो काल कर बाताें में फंसाया। फिर खाते से दो बार में 70 हजार रुपये पार कर दिए। उधर, तेलीबाग के बंगाली टोला निवासी कीर्ति सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले वाट्सएप पर पार्ट टाइम जाब का मैसेज आया।
नामचीन रेस्टोरेंट के रिव्यू वर्क की बात कही
संपर्क करने पर जालसाज ने देश के नामचीन रेस्टोरेंट के रिव्यू वर्क की बात कही। शुरुआत में टास्क देकर जालसाज ने कुछ रुपये दिए। उसके बाद पैड टास्क बताकर कई बार में 1.73 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। मुनाफा मांगने पर डेढ़ लाख और जमा करने की बात कही गयी।
खबरें और भी
शक होने पर पीड़िता ने छानबीन की तो पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-19ए निवासी आशुतोष नाथ त्रिपाठी ने वाट्सएप पर जालसाज ने फंसाया। बिटक्वाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उनसे 1.66 लाख रुपये ऐंठ लिए।